Mayawati: जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेंगी बसपा, पार्टी ने किया बड़ा फैसला

जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेंगी बसपा, पार्टी ने किया बड़ा फैसला
Mayawati: जम्मू कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसको देखते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला लिया है।

Mayawati: जम्मू- कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। हर किसी की निगाह वहीं पर अटकी हुई है। सारी पार्टियां अपने अपने उम्मीदवार का चयन कर उनके नाम की घोषणा कर रहे हैं। जिसमे मायावती की पार्टी बसपा भी अपने उम्मीदवार उतारेगी। इस चुनाव को लेकर मायावती ने ये ऐलान किया है कि वो इस विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेंगी। जिसके चलते बसपा ने अभी से बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। जिसको लेकर अभी से ही कई नेताओं ने चुनाव प्रचार के लिए तैयारी मजबूत कर ली है।

अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

जम्मू- कश्मीर में बसपा अकेले चुनाव लड़ेगी इस बात का तो फैसला हो गया है। पार्टी के पूर्व सांसद और जम्मू- कश्मीर के समन्वयक राजाराम ने बताया की यहां पर बसपा का संगठन पहले से ही मजबूत है। बसपा जम्मू कश्मीर में 2002 में एक सीट और 1996 में चार सीट हासिल की हुई थी। उनका कहना है कि पार्टी जहाँ ज्यादातर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। क्योंकि यहाँ पर ज्यादार वोट नुसूचित समाज और पिछड़ा वर्ग का है। जम्मू- कश्मीर में मायावती के निर्देश के हिसाब से तैयारियां चल रही है। राज्य में प्रचार कैसे करना है, क्या रणनीति रखनी होगी इस पर चर्चा जारी है।

क्या है तैयारियां

जम्मू कश्मीर में मुस्लिम गुर्जर की संख्या ज्यादा होने के कारण भी बसपा पार्टी जम्मू रीजन की सीट पर ज्यादा फोकस कर रही है। यहाँ की लगभग हर विधानसभा मे उनकी कमेटी है। इसी के साथ पार्टी हरियाणा में भी अकेले ही चुनाव लड़ेगी। और साथ ही साथ यूपी में होने वाले दस सीटों के उपचुनाव में भी अकेले ही उतरेगी।

Tags

Next Story