Home > Lead Story > Rashifal 03 July 2024: मेष और कर्क राशि वाले विवाद से बचें, यहां पढ़ें सभी राशियों का दैनिक राशिफल

Rashifal 03 July 2024: मेष और कर्क राशि वाले विवाद से बचें, यहां पढ़ें सभी राशियों का दैनिक राशिफल

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना भी की जाती है। आइए जानते हैं 12 राशियों के दैनिक राशिफल.

Rashifal 03 July 2024: मेष और कर्क राशि वाले विवाद से बचें, यहां पढ़ें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
X

Rashifal 03 July 2024, Horoscope Today: आज 03 जुलाई है और दिन बुधवार है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। रोहिणी और मृगशीरषा नक्षत्र भी बुधवार को रहेगा। वहीं आज के दिन बुधवार शूल और गण्ड योग बन रहा है। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना भी की जाती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

बुधवार को मेष राशि का विवाद वाला योग बन रहा है। ऑफिस के कार्यों में आलस्य बिल्कुल न दिखाएं। बुधवार के दिन किसी से विवाद हुआ तो अपमान आपका हो सकता है इसलिए विवादों से दूर रहें। पेपर और वेबसाइट से जुड़े लोगों का सरकारी अधिकारी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से चेस्ट में जलन, एसिडिटी की समस्या आयेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने से पूरे परिवार के सदस्यों को खुशी मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

आज बुधवार के दिन वृषभ जातक वाले लोगों के साथ छल हो सकता है, इसके लिए पहले से ही सतर्क रहें। दूसरों की मदद कर रहे हैं तो प्रशासन भी आपका सहयोग करेगा। काम करने से मन को खुशी मिलेगी। शरीर में थकान व बेचैनी रहेगी। ऑफिस में आपकी पदोन्नति हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ समय व्यतीत कर पुरानी यादों को ताजा कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

3 जुलाई को मिथुन राशि वालों को अनुशासन का पालन करना होगा। ऑफिस के मीटिंग में बताए गए सभी बिंदु पर ध्यान दें और उनके अनुसार काम करने की आदत डाल लें। व्यापार और बिजनेस महिलाएं करेंगे तो ज्यादा लाभ होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो डॉक्टर से परवरिश ले और पुराने रोगों की जांच कराएं।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले ऑफिस में ध्यान पूर्वक काम करें बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग अपने बड़े और पुराने क्लाइंट से विवाद से बचें। ज्यादा तला- भुना, मिर्च मसाले वाला भोजन करने से बचें। इससे पेट संबंधी समस्या हो सकती है। किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने संबंधी काम कर सकते हैं बेहतर डील मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातक वाले लोगों के रुके हुए कार्यों को दोबारा शुरू करें। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को अधिक कार्य करना पड़ेगा। वहीं, सरकारी नौकरी वालों के लिए लाभ दायक रहेगा। यदि पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो पारदर्शिता का ध्यान रखें दोनों के बीच कोई भी चीज छिपी ना हो। स्वास्थ्य की बात करें तो पैर दर्द की समस्या हो सकती है डॉक्टर से सलाह लेकर दवा लें।

कन्या राशि (Virgo)

बुधवार के दिन सकारात्मकता बनाए रखते हुए आसपास के लोगों से मिलें। लेकिन ध्यान रहे, ज्यादा नजदीकियां ना बढ़ें। वर्क फ्रॉम होम होते हुए भी नौकरी में दूसरे लोगों से संपर्क बनाए रखें। व्यापार में आर्थिक तंगी रहेगी हालांकि जल्द ही इससे छुटकारा मिलेगा। विद्यार्थियों को टेक्निकल प्रोजेक्ट पर ध्यान देना होगा। गंभीर बीमारी के चलते दवाइयां का सेवन कर रहे हैं तो इसे कुछ समय तक जारी रखें।

तुला राशि(Libra)

तुला राशि वालों को नौकरी में तनाव की स्थिति बन सकती है, ऐसे में नौकरी छोड़ने का प्लान कर सकते हैं जो कि उचित नहीं है। आपको भी बड़ा निर्णय लेने से पहले ठंडे दिमाग से अवश्य सोचें। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आंखों की समस्या चल रही है तो राहत मिलेगी। शिवलिंग पर लाल फूल अर्पित करने से बिगड़े काम बनेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

बुधवार 3 जुलाई को ग्रह की स्थिति संबंधों को मजबूत करने वाली बन रही है, ऐसे में किसी के प्रति क्रोध आदि का भाव न आने दें। किसी से लड़ाई झगड़ा है तो उसे दूर करें। कोई अपनी गलती की क्षमा मांगे तो माफी दे दें। सेहत की बात करे तो बिगड़ा स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों से संबंधों में सुधार आएगा और सम्मान भी बढ़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों का 03 जुलाई 2024 का दिन बेहतरीन होने वाला है। भाग दौड़ वाला काम बढ़ सकता है। नई तकनीक के साथ आप अपने काम को सरल बना सकते हैं। लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए बाहर डेट पर जा सकते हैं। पढ़ाई लिखाई से जुड़े व्यक्तियों को फायदा होगा।

मकर राशि (Capricorn)

12 राशियों में से एक मकर है जिनका आज यानी मंगलवार का दिन समस्याओं से घिरा रहेगा। व्यापार व्यवसाय के काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करें पुरानी समस्याएं खत्म होंगी। मित्रों के साथ जो समस्याएं थी, उन्हें बातचीत के माध्यम से खत्म कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ जातक वाले लोगों का दिन मिला-जुला ही रहने वाला है। लव लाइफ जी रहे लोगों को उनके स्वभाव के कारण समस्या हो सकती है। प्रेमी प्रेमिका से से वाद विवाद होगा। यारी दोस्ती में भी किसी और की बातों में आकर झगड़ा करने से बचना होगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्ति अपने काम पर ध्यान रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई के अलावा बाकी जगहों पर लगेगा।

मीन राशि(Pisces)

मीन राशि वाले लोगों का बुधवार यानी 03 जुलाई का दिन ठीक ठाक होने वाला है। अपनी वाणी को सौम्य रखें। कर्मठ कार्य करते हुए लोगों की मदद करने से पीछे न हटें। बिजनेस कर रहे लोगों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। बात करें स्वास्थ्य की तो अचानक तबियत खराब हो सकती है। संतान और परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करे।

Updated : 3 July 2024 4:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Jagdeesh Kumar

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top