04 October Horoscope: तुला वालों को होगा धन लाभ तो कन्या राशि के लोगों को होगी उलझन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

तुला वालों को होगा धन लाभ तो कन्या राशि के लोगों को होगी उलझन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Rashifal 04 October 2024: आज यानी 04 अक्टूबर को शुक्रवार का दिन है। इस दिन ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए सकारात्मक रहेगी तो वहीं, कुछ राशियों में इसका नकारात्मकर प्रभाव पडे़गा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी 04 अक्टूबर शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। अपने कामों से ज्यादा दूसरे के कामों को लेकर भाग दौड़ करेंगे। जिससे आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े व्यक्ति दूसरों के मामले में न बोलें। युवा जातक के लोगों को किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

04 अक्टूबर यानी शुक्रवार को वृषभ राशि वाले तोलमोल कर बोलें अन्यथा बना हुआ काम बिगड़ सकता है। ऑफिस के काम में आपकी की गलती पकड़ी जाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मेहनत करने की आवश्यकता है। बिजनेस में भविष्य को लकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की योजना बना सकते हैं, इसके लिए अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य लें। युवा जातक का मन धार्मिक चीजों में रम सकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज यानी 04 अक्टूबर शुक्रवार को मिथुन जातक के लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें नहीं तो बीमारी ज्यादा बढ़ सकती है। बिजनेस में चल रही परेशानी खत्म होंगी। पिता की सलाह आपको तरक्की दिला सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई नया पद मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से अनबन हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

04 अक्टूबर यानी शुक्रवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए तुलनात्मक रूप से अच्छा रहने वाला है। माता रानी की कृपा आपके ऊपर बनेगी। आपको कोई शारीरिक समस्या थी तो उसमें आराम मिलेगा। जीवनसाथी को कोई नई नौकरी मिलने से परिवार में खुशी का माहौल होगा। विद्यार्थियों का मन दोस्तों के साथ रहने से भटक सकता है। ऑफिस में ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने से बॉस खुश होगा, प्रमोशन मिलने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo)

बात करें सिंह राशि की तो शुक्रवार 04 अक्टूबर का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। बिजनेस में कोई बदलाव करने से पहले सोच समझ लें। दोस्तों के दिए गए सुझाव को अमल करने पहले विचार कर लें। आपकी माता जी का कोई पुराना रोग उभरकर आ सकता है। युवा जातक के लोग कहीं घूमने जा सकते हैं जहां उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी।

कन्या राशि (Virgo)

आज 04 अक्टूबर यानी शुक्रवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए उलझनों भरा रहने वाला है। कम का बौझ होने से मानसिक तनाव बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को बैठकर अपनी समस्याओं को लेकर बात करेंगे तो संबंध मधुर होंगे। विद्यार्थियों को कोई सफालता मिल सकती है। कोई रूका हुआ धन वापस मिलेगा।

तुला राशि(Libra)

12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनका आज यानी शुक्रवार का दिन धन लाभ दिलाने वाला होगा। ऑफिस में काम का बौझ अधिक होगा, जिससे मानासिक तनाव बढ़ेगा। खर्च को काम कर आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। विद्यार्थियों को तरक्की मिलने से परिवार के लोग खुश होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुक्रवार यानी 04 अक्टूबर को वृश्चिक राशि के लोगों को तरक्की दिलाने वाला होगा। धन संबंधी समस्या खत्म होगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों फायदा होगा। बिजनेस में कोई बदलाव सोच समझकर ही करें। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। युवा वर्ग के लोगों की संगीत के क्षेत्र में रूचि बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

शुक्रवार 04 अक्टूबर का दिन धनु राशि के लोगों के लिए कठिनाइयों भरा रहेगा। ऑफिस के कामों में समस्याएं आएंगी हालांकि आप उन्हें समझदारी से सुलझा लेंगे। परिवार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। युवा जातक भाई बहनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 04 अक्टूबर शुक्रवार का दिन मकर जातक के लोगों का कठिनाइयों भरा रहेगा। कामों में कई प्रकार की कठिनाइयां आएंगी। आलस के चक्कर में बना हुआ काम बिगड़ सकता है। महिला मित्रों के साथ बचकर रहें। आपके कुछ सहयोगी आपके विरोध में षड्यंत्र रच सकते हैं। हालांकि लोगों को आपके साथ रहना खूब पंसद आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

04 अक्टूबर शुक्रवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नए मकान, दुकान आदि की खरीददारी कर सकते हैं। संतान के ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बौझ डाल सकते हैं। ऑफिस में किए गए अच्छे कामों के चलते आपको पुरस्कार मिल सकता है। अपने कीमतों सामनों की रक्षा करें।

मीन राशि(Pisces)

आज 04 अक्टूबर यानी शुक्रवार का दिन मीन राशि के लोगों के लिए सोच समझकर चलने वाला होगा। किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा समस्या में फंस सकते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। अपने खर्चों में लगाम लगाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन की बात करें तो परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे लोग सफालता हासिल कर सकते हैं।

Tags

Next Story