आज का राशिफल: मिथुन राशि के लव लाइफ में आएंगी खुशियां, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope 05 November 2024: 05 नवंबर को मंगलवार का दिन है। इस दिन हिंदू धर्म में बजरंगबली की पूजा की जाती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए सभी राशियों का राशिफल।
मेष राशि(Aries)
आज यानी 05 नवंबर का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपको अपने पिताजी के सहयोग से पारिवारिक बिजनेस में सफालता मिलेगी। ससुराल पक्ष से मान - सम्मान मिलने की संभावना है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज 05 नवंबर यानी मंगलवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए खर्चों से भरा रहेगा। किसी आपसी के व्यक्ति से मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी। अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जिसमें परिजनों का आना- जाना लगा रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
05 नवंबर मंगलवार का दिन मिथुन जातक वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। िथुन में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफालता मिलेगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क जातक वालों के लिए आज यानी मंगलवार का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। बिजनेस में समझदारी से लिया गया निर्णय आगे चलकर फायदा दिलाएगा। माता - पिता के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। युवा जातक पढ़ाई में ध्यान दें।
सिंह राशि (Leo)
बात करें सिंह राशि की तो आज यानी मंगलवार 05 नवंबर के दिन आध्यात्म की ओर झुकाव वाला रहेगा। सामाजिक कार्य़ों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन करा सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, कोशिश करें किसी पर अहम जानकारी न देना पड़े। विद्यार्थियों को बौध्दिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
05 नवंबर यानी मंगलवार का दिन कन्या जातक के लोगों के लिए ठीक - ठाक रहेगा। संतान के जेब खर्च में लगाम लगाएं अन्यथा बिगड़ सकता है। परिवार में किसी प्रमुख व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी पुरानी शरीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा।
तुला राशि(Libra)
आज यानी 05 नवंबर का दिन तुला राशि वालों के लिए बढ़िया बीतेगा। किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी तो वो खत्म होगी। किसी पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। आपको चारों ओर खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर में जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
सभी 12 राशि में से एक वृश्चिक राशि भी है जिनका आज यानी मंगलवार का दिन वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन वाला रहेगा। किसी के कहीसुनी बातों पर ध्यान न दें। माता- पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बौध्दिक और मानसिक बौझ से विद्यार्थियों को छुटकारा मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए आज यानी 05 नवंबर का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। किसी यात्रा में जा रहे हैं तो संभलकर जाएं दुर्घटना होने की संभावना है। बिजनेस में हाथ आया प्रोजेक्ट निकल सकता है। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। युवा जातक को किसी परीक्षा में सफालता मिल सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी मंगलवार का दिन मकर राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। लव लाइफ जी रहे लोग पार्टनर के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य में आ रही दिक्कतें खत्म होंगी। युवा जातकों को कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिल सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज यानी 05 नवंबर मंगलवार का दिन कुंभ राशि के लिए नया काम शुरू करने वाला होगा। ऑफिस में आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा। बिजनेस से संबंधित काम के लिए अकस्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल की थी तो उसमें अच्छा लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 05 नवंबर मंगलवार के दिन मीन राशि के जातकों के लिए सुखमय रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ आपका बेवजह का लड़ाई झगड़ा कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी से किसी मन की बात करने का मौका मिलेगा।