आज का राशिफल: मीन राशि का दिन रहेगा कमजोर, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Rashifal 06 December 2024: आज यानी 06 दिसंबर को शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...
मेष राशि(Aries)
आज यानी 06 दिसंबर शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए मौज मस्ती से भरा रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। पार्टनर को शॉपिंग में लेकर जा सकते हैं। वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें अन्यथा हादसा हो सकता है। कोई प्रिय वस्तु खो गई थी तो उसके मिलने के आसार हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
06 दिसंबर शुक्रवार के दिन वृषभ राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आपको यदि किसी काम को लेकर टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको बिजनेस में बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन जातक के लोगों के घर में आज यानी 06 दिसंबर शुक्रवार को ऊर्जावान रहने वाला है। आपको काम करने में मजा आयेगा। आपको पिता जी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकती है। इसी कारण से जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
बात करें कर्क राशि वालों की तो आज अचानक लाभ मिलने से प्रसन्नता होगी। लव लाइफ जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ आगे बढ़ाएंगे। जिससे जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने माता पिता की सलाह लेकर आगे बढ़ना होगा। ऑफिस में सहयोगी आपकी मदद करेंगे।
सिंह राशि (Leo)
बात करें सिंह राशि की तो शुक्रवार 06 दिसंबर के दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक कार्य में रुचि आपकी बढ़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर में जाएंगे तो अच्छा रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज 06 दिसंबर यानी शुक्रवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए वाणी व व्यवहार में संयम रखने के लिए रहेगा। भाई व बहन के विवाह में आ रही दिक्कत खत्म होगी। परिवार में किसी प्रकार की समस्या होने पर बातचीत करके खत्म करें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है।
तुला राशि(Libra)
आज यानी 05 दिसंबर को तुला राशि का दिन बढ़िया रहेगा। परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़ हिस्सा लेंगे। घर परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें आप शामिल होंगे। किसी से धन उधार लिया था तो अब उसे धीरे धीरे वापस देना शुरू करें। कोई भी बात सोच समझकर बोलें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज 06 दिसंबर को वृश्चिक जातकों का भाग्य अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को पढ़ाई में ध्यान देना होगा। परिवार के सदस्यों को ध्यान में रखकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। किसी नए काम को शुरु करना आपके लिए फायदेमंद होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
आज शुक्रवार 06 दिसंबर का दिन धनु राशि के लिए कमजोर रहेगा। आपकी ऊर्जा व्यर्थ के कामों में नष्ट होगी। कानूनी मसलों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। पैतृक संपत्ति मिलने से संपत्ति में इजाफा होगा। समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर राशि (Capricorn)
सभी 12 राशि में से एक मकर राशि भी है जिन्हें आज यानी शुक्रवार को अपने वाणी और व्यवहार में संयम रखना होगा। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। बिजनेस संबंधी कोई भी डील फाइनल करने से पहले सोच विचार कर लें। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
06 दिसंबर शुक्रवार का दिन कुंभ राशि वालों को बेफजूल के खर्च पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके साथ आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कोई रुका हुआ धन मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है।
मीन राशि(Pisces)
आज 06 दिसंबर यानी शुक्रवार का दिन मीन राशि के लोगों के लिए बाकी दिनों के अपेक्षा कमजोर साबित होगा। घर से दूर रह रहे लोगों को परिजनों की याद सता सकती है। संतान पक्ष के कैरियर को लेकर चिंता सता सकती है। आपकी इच्छा किसी नए काम को लेकर हो सकती है।