विदेश से आए तबलीगी जमात के 2200 लोगों पर 10 साल का बैन

X
By - Swadesh Digital |4 Jun 2020 5:46 PM IST
Reading Time: दिल्ली। टूरिस्ट वीजा पर भारत आने वाले 960 विदेशी नागरिकों पर अगले 10 साल के लिए प्रतिबंधित लगा दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये नागरिक टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर तबलीगी जमात की गतिविधियों में शामिल हुए थे। इन नागरिकों को वीजा नियकों का उल्लंघन करने के लिए 10 साल के लिए प्रतिबंधित किया गया।
बताया जा रहा है कि 2200 से अधिक विदेशी तबलीगी जमात के सदस्य हैं, जिन्होंने भारत का दौरा किया और पूरे देश में तबलीगी गतिविधियों में पर्यटक वीजा पर भाग लिया। इन्हें 10 साल के लिए ब्लैकलिस्ट किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि संख्या और बढ़ सकती है।
Next Story