आज का राशिफल: मकर राशि के लिए मौसमी बीमारियों से खुद को रखें सावधान, यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Horoscope 12 November 2024: 12 नवंबर को मंगलवार का दिन है। इस दिन हिंदू धर्म में बजरंगबली की पूजा की जाती है। अगर आप भी जानना चाहते हैं आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए सभी राशियों का राशिफल...
मेष राशि(Aries)
आज यानी 12 नवंबर मंगलवार का दिन मेष राशि के लिए खर्चीला रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। किसी से कर्ज लिया था तो उसे लौटाने का सही समय है। ऑफिस में बॉस आपको डांट लगा सकते हैं। मनमाने व्यवहार के कारण किसी वाद विवाद में पड़ सकते हैं। वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें।
वृषभ राशि (Taurus)
बात करें वृषभ राशि की तो 12 नवंबर यानी मंगलवार का दिन इनके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके सहयोगी कामों में पूरा साथ देंगे। पैसों की कमी के कारण कोई काम रुक गया था तो वो पूरा होगा। निवेश करने से पहले एक बार अनुभवी लोगों से सलाह अवश्य ले लें। लव लाइफ जी रहे लोगों के मन में प्रेम व स्नेह की भावना बनी रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
12 नवंबर मंगलवार के दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। व्यवसाय में लपरवाही अपने लिए दिक्कत खड़ी कर सकती है। यदि किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा देंगे तो उसमें सफालता अवश्य मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer)
आज 12 नवंबर मंगलवार को कर्क जातक का दिन समस्या से भरा हो सकता है। ऑफिस के वाद विवाद में पड़ने से बचें। किसी कानूनी मामले में असफालता मिलेगी। परिवार के लिए आपका साथ देंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
सिंह राशि (Leo)
आज यानी 12 नवंबर मंगलवार के दिन सिंह राशि की शुरूआत अच्छी होगी। धार्मिक कार्यों में काफी रुचि रहेगी। परिजनों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती में गुजरेंगे। साझेदारी में बिजनेस न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। घर में अच्छा खासा पैसा खर्च करेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा सोच समझकर निवेश करना होगा।
कन्या राशि (Virgo)
12 नवंबर यानी मंगलवार का दिन कन्या जातक के लोगों के लिए ठीक - ठाक रहेगा। संतान के जेब खर्च में लगाम लगाएं अन्यथा बिगड़ सकता है। परिवार में किसी प्रमुख व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी पुरानी शरीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा।
तुला राशि(Libra)
आज यानी 12 नवंबर का दिन तुला राशि वालों के लिए ठीक ठाक रहेगा। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए आपका अच्छा दिन हो सकता है। मानसिक चिंताओं को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपकी सेहत आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज मंगलवार को वृश्चिक राशि वालों के तरक्की में आ रही बाधा दूर होगी। घूमने फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परोपकार के कार्यो में बढ़ - चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
सभी 12 राशियों में से एक धनु राशि भी है जिनका आज का दिन फलदायक रहने वाला है। ऑफिस में कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आपको धन संचय के बारे में विचार करना होगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद समाप्त होगी।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी मंगलवार का दिन मकर राशि वालों के लिए ठीक - ठाक रहने वाला है। मौसम संबंधी बीमारियां होने की संभावना है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। काम के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज यानी 12 नवंबर मंगलवार के दिन कुंभ राशि वाले दानपुण्य के कार्य से जुड़ेंगे। ऑफिस का काम समय रहते पूरा करें। युवा जातकों का मन बेफिजूल के कार्य में अधिक होगा। वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करना होगा। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप अपने परिवार के लोगों से बातचीत कर सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 12 नवंबर मंगलवार के दिन मीन राशि वालों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। ऑफिस में आपके काम से आप नई पहचान बनाएंगे। मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा। नए मकान, दुकान आदि की खरीददारी कर सकते हैं। मौसम संबंधी बीमारी होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे लोग पढ़ाई लिखाई में ध्यान दें।