13 September 2024 horoscope: तुला का कमजोर मीन राशि वालों का बीतेगा शानदार दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

तुला का कमजोर मीन राशि वालों का बीतेगा शानदार दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Rashifal 13 September 2024: आज यानी 13 सितंबर को शुक्रवार का दिन है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज शुक्रवार 13 सितंबर का दिन मेष राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आप कुछ नया करते हैं तो आपकी कोशिश कामयाब रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपके पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वाले लोगों को तो आज यानी 13 सितंबर शुक्रवार का दिन मान सम्मान में वृद्धि लाने वाला रहेगा ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपकी तारीफ करेंगे। घर परिवार समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। अभी दो है तो दो से तीन होने की संभावना अर्थात संतान सुख मिलने वाला है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा विद्यार्थियों को पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

13 सितंबर शुक्रवार के दिन मिथुन जातक वाले लोग क्रोध अधिक करेंगे। कोई मित्र आपकी सहायता धन के मामले में कर सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। शिक्षा संबंधी कार्यों में रुकावट आएगी। मन चिंतित रहेगा हालांकि स्वास्थ्य के मामले में शरीर स्वस्थ रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ किसी मामले को लेकर मन मुटाव हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानि शुक्रवार 13 सितंबर का दिन कर्क राशि वालों के लिए सफलता वाला हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल में बदलाव कर सकते हैं, नई नौकरी में मेहनत अधिक लगेगी। मानसिक परेशानियों से जूझते दिखेंगे। धान के प्रति आस्था जगाने से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज यानी शुक्रवार 13 सितंबर का दिन सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम लंबे समय से लटका था तो वो पूरा होगा। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर अपनी टीचर्स और सीनियर से बात करनी होगी। आपको कानूनी मामले में समस्या हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

13 सितंबर शुक्रवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्य स्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई के अलावा संगीत और कला में भी रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आवश्यकता हो तो डॉक्टर की पास जाए। निवेश करने के लिए थोड़ा सोच समझ लें।

तुला राशि(Libra)

तुला राशि का आज 13 सितंबर अर्थात शुक्रवार का दिन कमजोर रहने वाला है। काम के चलते शरीर में थकान रहेगी। आपन अपने परिवार के कुछ जिम्मेदारियों को आसानी से पूरी करेंगे तो कुछ में दिक्कत होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफालता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का 13 सितंबर का दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन आशा निराशा दोनों होगी। व्यापार और व्यवसाय में फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रचने का प्रयास करेंगे। आपको अपने भाई बहनों पर विश्वास जताना होगा वो आपके लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों को शुक्रवार 13 सितंबर को मन संतुष्ट रहेगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से अनुबान होगी। बात करें स्वास्थ्य की तो पेट संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं, ऐसे में खानपान में संयम रखें। पढ़ाई-लिखाई करने वाले लोग युवा मित्रों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले लोगों के लिए शुक्रवार का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। पढ़ाई को छोड़कर संगीत या कल की ओर रुझान बढ़ सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में वैचारिक मतभेद होने पर अपने आप को शांत रखें। व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत है।

कुंभ राशि (Aquarius)

13 सितंबर शुक्रवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए प्रसन्नता भर रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय में भी परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि यह जल्द ही दूर हो जाएंगी। परिवार का सहयोग हर कार्य में मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की जरूरत है। बाहर का तला भुना खाना ना खाएं। युवा जातक अपने मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि(Pisces)

आज यानी शुक्रवार 13 सितंबर का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। माता - पिता से आशीर्वाद के काम शुरू करना होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। किसी मित्र या भाई से पैसे उधार मांगेंगे तो वो आपकी सहायता अवश्य करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर समस्या हो सकती है। आपको अपने पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है।

Tags

Next Story