Horoscope Today: गुरुवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, यहां जानिए बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...

Horoscope Today: गुरुवार को कैसा बीतेगा आपका दिन, यहां जानिए बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...

Rashifal 18 July 2024: आज यानी 18 जुलाई को दिन गुरुवार है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज यानी गुरुवार को रात्रि 08:44 तक द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी। नक्षत्र आज पूरे दिन ज्येष्ठा रहेगा। वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शुक्ल योग, बह्म योग का साथ मिलेगा। आईए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल....

मेष राशि(Aries)

18 जुलाई गुरुवार का दिन मेष जातक वाले लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा उधार देने से बचना होगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग नुकसान झड़ने की क्षमता रखें। ऑफिस में कोई काम देरी से ना करें अन्यथा कठोर दंड मिल सकता है। लव लाइफ और दंपति जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर की हर छोटी बातों को समझे। स्वास्थ्य की बात करें तो छाती में दर्द हो सकता है। विद्यार्थियों को टेक्निकल विश्व में थोड़ी समस्या आएगी।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वाले लोगों का आज यानी गुरुवार के दिन बिजनेस की आईडिया बहुत तेजी से आएंगी जिन पर काम करने से फायदा भी होगा। वर्कप्लेस में आप टेक्निकल मजबूत होंगे। स्वास्थ्य बिगड़ने के संकेत हैं। आपके जीवनसाथी का भरपूर समय आज मिलेगा रोमांटिक डेट पर भी जा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

18 जुलाई गुरुवार के दिन मिथुन जातक वाले लोग आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आप तरक्की किराए पर आगे बढ़ सकते हैं। आपके पिताजी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है, इसके लिए उनके साथ बैठकर बातचीत करें। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों की मदद आसानी से मिल जाएगी। किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानि गुरवार 18 जुलाई का दिन कर्क राशि वालों के लिए भाग दौड़ भरा रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी काम में फसने पर मित्र आपकी सहायता करेंगे। हाथ पैर में दर्द होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोग गुरुवार 18 जुलाई को अपने वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। लड़ाई झगड़े से बचकर रहे। मन मुताबिक काम होने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लव लाइफ में कोई अनबन चल रही है तो उसे बात करके दूर करने की कोशिश करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज यानी गुरुवार का दिन आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला रहेगा। यदि आप निवेशक है तो किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। आपके कुछ पुराने अच्छे मित्रों से मुलाकात होगी सामाजिक क्षेत्र पर काम कर रहे हैं तो काम में थोड़ा ज्यादा ध्यान दें।

तुला राशि(Libra)

12 राशियों में से एक राशि तुला भी है, जिनका 18 जुलाई अर्थात गुरुवार का दिन अच्छा बीतेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आसपास रहे लोगों से सावधान रहें। लव लाइफ जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ डेट पर जाने का मौका मिल सकता है। पुराने कर्ज से आसानी से उभर पाएंगे, सेहत बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक जातक वाले लोगों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। ऑफिस में बस आपके कामों से प्रसन्न होंगे, जिस कारण से प्रमोशन भी मिलने की संभावना है। नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। धन संबंधी समस्या लंबे समय से चली आ रही है तो इससे निजात मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आज इतनी गुरुवार के दिन आपको धोखा मिलने की संभावना है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग अपने कामों को दूसरे के भरोसे ना छोड़े अन्यथा नुकसान होगा। यदि आप निर्णय ले सकते हैं तो अच्छा रहेगा। किसी प्रकार की कोई शारीरिक परेशानी आए तो अच्छे डॉक्टर से सलाह लें अन्यथा बाद में समस्या बढ़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले लोगों के लिए 18 जुलाई अर्थात गुरुवार का दिन ऐश्वर्य आराम वाला होगा। किसी नए मकान दुकान गाड़ी आदि को खरीदने की संभावना बन सकती है। बिजनेस में कोई नया आईडिया आए तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं इससे आपको आगे चलकर लाभ होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के व्यापार से जुड़े लोगों को 18 जुलाई के दिन अचानक से पैसा मिलेगा। यह किसी का दिया हुआ उधार भी हो सकता है। एक तरफा प्यार कर रहे हो प्यार का इजहार कर सकते हैं। दांपत्य जीवन जी रहे तो आपके साथी का आपके सहयोग मिलेगा। ऑफिस में प्रमोशन मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों की अपने मूल विषयों में पकड़ मजबूत होगी।

मीन राशि(Pisces)

18 जुलाई गुरुवार का दिन मीन राशि वाले लोगों के लिए आध्यात्मिक रुचि बढ़ाएगा। बिजनेसमैन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने व्यापार व्यवसाय बढ़ा सकते हैं। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। मोटापे की परेशानी बढ़ सकती है। लव लाइफ और दांपत्य जीवन वाले लोगों का दिन बेहतर रहेगा मस्ती और मजाक भरा दिन गुजरेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही हो आपको मेहनत करने की आवश्यकता है।

Tags

Next Story