Today Horoscope: मेष और वृषभ राशि वालों का शानदार रहेगा दिन, यहां पढ़िए आज का राशिफल

मेष और वृषभ राशि वालों का शानदार रहेगा दिन, यहां पढ़िए आज का राशिफल

Rashifal 18 October 2024: आज यानी 18 अक्टूबर को शुक्रवार का दिन है। इस दिन ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। खासकर जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफालता मिल सकती है। वहीं, कुछ राशि के लोगों को दिक्कतें आ सकती है। यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज 18 अक्टूबर यानी शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए खास रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा होगा जिससे मन भी खुश रहेगा। परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है। खर्चों में कमी करें अन्यथा दिक्कत हो सकती है। कोई लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी 18 अक्टूबर शुक्रवार का दिन वृषभ राशि वालों को लिए फायदेमंद रहने वाला है। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कुछ समस्याएं हो सकती हैं। आध्यात्म के कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। पार्टनरशिप में काम करने की सोच सही साबित होगी आगे चलकर बड़ा फायदा होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

बात करें आज यानी 18 अक्टूबर शुक्रवार का दिन मिथुन वालों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में किसी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टरों को तुरंत दिखाएं। परिवार में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। ऑफिस में बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे, प्रमोशन मिलने की संभावना है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों का आज यानी 18 अक्टूबर शुक्रवार का दिन शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपको बेवजह के कामों को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी जिससे आपको परेशानी होगी। परिवार में चल रहे मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें। आपकी तरक्की में आ रही बाधाओं को दूर होंगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह जातक में 18 अक्टूबर का दिन उलझनों से भरा रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में मन लगाकर काम करेंगे तो प्रमोशन मिलेगा। युवा जातक के लोग छोटे बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि का आज यानी 18 अक्टूबर शुक्रवार का दिन सफालता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को बेहतर प्रयास करने का फल प्राप्त होगा। जीवन साथी कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे, जिससे आपको भी खुशी होगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई - लिखाई से संबंधित चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी।

तुला राशि(Libra)

तुला राशि भी है जिनका आज यानी शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका काम पूरा होने से खुशी होगी। किसी काम को लेकर परिवार के किसी सदस्य से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

18 अक्टूबर को वृश्चिक जातकों को भाग दौड़ अधिक करना पड़ेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में आपको किसी सदस्य से डांट सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ आपको भरपूर मिलेगा। किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

18 अक्टूबर का दिन धनु राशि वालों को बेवजह विवादों में फंसने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में विरोधी आपके विरुध्द षड्यंत्र रचेंगे। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति चिंता वाली हो सकती है। परिवार में कोई लड़ाई - झगड़ा होने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn)

आज यानी 18 अक्टूबर शुक्रवार का दिन मकर जातकों के लिए नए काम की शुरूआत करने वाला होगा। आप अपनी संतान की पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। बिजनेस में आपको किसी काम को लेकर समस्या चल रही थी तो खत्म होगी। पार्टनरशिप में डील फाइनल हो सकती है। विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि (Aquarius)

18 अक्टूबर शुक्रवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों कों वाणी और व्यवहार में नियत्रण रखना होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा में जा सकते हैं जहां महत्वूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि(Pisces)

आज 18 अक्टूबर यानी शुक्रवार का दिन मीन राशि के लोगों के लिए तरक्की दिलाने वाला होगा। आपको अपने कामों को लेकर अच्छा लाभ मिलने की संभावना है और परिवार के सदस्यों को लेकर आप एकजुट करके चलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता हो सकती है, जिनके लिए आप कुछ इंतजाम भी कर सकते हैं।

Tags

Next Story