Horoscope Today: मेष राशि वालों की बढ़ेगी परेशानी, पढ़िए दैनिक राशिफल

मेष राशि वालों की बढ़ेगी परेशानी, पढ़िए दैनिक राशिफल

Rashifal 20 August 2024: आज यानी 20 जुलाई को मंगलवार का दिन है। सनातन धर्म में रक्षा बंधन के दूसरे दिन को भी पर्व की तरह ही मनाया जाता है। आइए जानते हैं आज का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

20 अगस्त मंगलवार को मेष राशि वालों को किसी बात को लेकर परेशान हो सकती है। मन भी कुछ चलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग कोई नए प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो थोड़े समय रुक जाए। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपको बहुत खुशी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वाले लोगों को तो आज यानी 20 अगस्त मंगलवार के दिन आर्थिक रूप से कमजोर रहने वाला है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों में लगाम लगाकर पैसे बचत कर सकते हैं। बिजनेस में भी नुकसान होने के संकेत हैं। आप अपने जीवनसाथी के सलाह पर चलेंगे तो परिवार के साथ विवाद हो सकता है। भाई-बहन में प्यार बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

20 अगस्त मंगलवार के दिन मिथुन जातक वाले लोग क्रोध अधिक करेंगे। कोई मित्र आपकी सहायता धन के मामले में कर सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। शिक्षा संबंधी कार्यों में रुकावट आएगी। मन चिंतित रहेगा हालांकि स्वास्थ्य के मामले में शरीर स्वस्थ रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ किसी मामले को लेकर मन मुटाव हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानि मंगलवार 20 अगस्त का दिन कर्क राशि वालों के लिए सफलता वाला हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल में बदलाव कर सकते हैं, नई नौकरी में मेहनत अधिक लगेगी। मानसिक परेशानियों से जूझते दिखेंगे। धान के प्रति आस्था जगाने से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिए खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानियां आएंगी। कार्य क्षेत्र में चुनौतियां मिलने की संभावना है, युवा जातक के लोग अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

20 अगस्त मंगलवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्य स्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई के अलावा संगीत और कला में भी रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आवश्यकता हो तो डॉक्टर की पास जाए। निवेश करने के लिए थोड़ा सोच समझ लें।

तुला राशि(Libra)

12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जो आज के दिन अर्थात मंगलवार के दिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगी। क्रोध अधिक करेंगे, व्यवसाय में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। निवेश करेंगे तो उसे पैसा आएगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का 20 अगस्त का दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन आशा निराशा दोनों होगी। व्यापार और व्यवसाय में फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रचने का प्रयास करेंगे। आपको अपने भाई बहनों पर विश्वास जताना होगा वो आपके लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों का मंगलवार को मन संतुष्ट रहेगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से अनुबान होगी। बात करें स्वास्थ्य की तो पेट संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं, ऐसे में खानपान में संयम रखें। पढ़ाई-लिखाई करने वाले लोग युवा मित्रों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले लोगों के लिए 20 अगस्त का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। पढ़ाई को छोड़कर संगीत या कल की ओर रुझान बढ़ सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में वैचारिक मतभेद होने पर अपने आप को शांत रखें। व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत है।

कुंभ राशि (Aquarius)

20 अगस्त मंगलवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए प्रसन्नता भर रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय में भी परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि यह जल्द ही दूर हो जाएंगी। परिवार का सहयोग हर कार्य में मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की जरूरत है। बाहर का तला भुना खाना ना खाएं। युवा जातक अपने मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि(Pisces)

20 अगस्त मंगलवार का दिन मीन राशि वाले लोगों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। यदि आप बाल बच्चे वाले हैं तो अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसके साथ में अपने सेहत का भी ध्यान रखें। मन में शांति और प्रसन्नता की अनुभूति होने की संभावना है।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है।

Tags

Next Story