Today Horoscope: कुंभ राशि वालों को होगी परेशानी तो मीन को फायदा, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Rashifal 06 September 2024: आज यानी 20 सितंबर को शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल...
मेष राशि(Aries)
मेष राशि वालों का आज यानी शुक्रवार का दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके मन में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था तो वो दूर होगा। जीवनसाथी की नाराजगी दूर करने के लिए कुछ खास इंतजाम करने होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे थे तो मिलने की संभावना है। नये वाहन या घर खरीद सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
आज यानी शुक्रवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए मिलाजुला भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। संतान को लेकर जो समस्या हो रही थी वो खत्म होगी। नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। व्यापार और व्यवसाय में पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। माता पिता आपके कामों पर पूरा साथ देंगे। युवा वर्ग फिल्म देखने जा सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
आज 20 सितंबर यानी शुक्रवार आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जिस भी काम को करना चाहेंगे उसमें सफालता अवश्य मिलेगी। कुछ नए मित्रों से मुलाकात हो सकती है। करियर को लेकर परेशान हैं तो किसी से सलाह मश्वरा करना होगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपकी कोई गलती सामने आ सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
आज यानि शुक्रवार 20 सितंबर का दिन कर्क राशि वालों के लिए सफलता वाला हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल में बदलाव कर सकते हैं, नई नौकरी में मेहनत अधिक लगेगी। मानसिक परेशानियों से जूझते दिखेंगे। धान के प्रति आस्था जगाने से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
आज के दिन सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिए खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानियां आएंगी। कार्य क्षेत्र में चुनौतियां मिलने की संभावना है, युवा जातक के लोग अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
20 सितंबर शुक्रवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्य स्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई के अलावा संगीत और कला में भी रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आवश्यकता हो तो डॉक्टर की पास जाए। निवेश करने के लिए थोड़ा सोच समझ लें।
तुला राशि(Libra)
12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनका आज का दिन मान सम्मान दिलाने वाला रहेगा। आपकी संतान किसी चीज की फरमाइश कर सकती है तो उसकी फरमाइश पूरी करेंगे। आपकी समस्याएं दूर होंगी। आपके मित्र से किसी से दुश्मनी होगी तो आप भी उस झमाले में पड़ सकते हैं। धन संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान चल रही थी तो दूर होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए 20 सितंबर शुक्रवार का दिन तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी विशेष काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। आप अपने कामों को योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे तो वो पूरा होगा। किसी वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो उसकी अच्छे से जांच कर लें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु वाले लोगों को शुक्रवार 20 सितंबर को स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सचेत रहना होगा। ऑफिस में आपके विरोधी आपके विरूध्द षड्यंत्र रच सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों में विवाद होने की संभावना है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। बिजनेस में किसी डील को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
मकर राशि (Capricorn)
बात करें मकर जातक की तो इन्हें आज के दिन व्यर्थ में झगड़ा लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो शरीर के किसी अंग में चोट लग सकती है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है। वरिष्ठ सदस्यों की राय आपके काम आ सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट में जाएंगे जहां फिल्म भी देखने जा सकते हैं। बिजनेस में कोई डील साइन कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
20 सितंबर शुक्रवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। मन भी किसी बात को लेकर उदास हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोग सोच समझकर ही निवेश करें। बॉस से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।
मीन राशि(Pisces)
आज 20 सितंबर शुक्रवार का दिन मीन राशि के लोगों के लिए लंबे समय से रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। किसी धार्मिक यात्रा में जाने का मौका मिल सकता है, साथ में माता - पिता में जा सकते हैं। कोई भी कानूनी मसला जो आपके लिए रोड़ा बन रहा था वो दूर होगा। नौकरी पेशा से जुड़े वाद विवाद में पड़ने से बचें। युवा जातक के लोग धैर्य रखकर पढ़ाई करें।