Horoscope Today: कर्क राशि वालों के लव लाइफ में होगा सुधार, जानिए बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...

Horoscope Today: कर्क राशि वालों के लव लाइफ में होगा सुधार, जानिए बाकी राशियों का दैनिक राशिफल...
हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज के दिन दोपहर 03:47 पूर्णिमा फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज पूरे दिन उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा।

Rashifal 21 July 2024: आज यानी 21 जुलाई को दिन रविवार का दिन है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज के दिन दोपहर 03:47 पूर्णिमा फिर प्रतिपदा तिथि रहेगी। आज पूरे दिन उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा। वहीं ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, स्वार्थसिद्धि योग, विष्कुम्भ योग का साथ मिलने की संभावना है।

मेष राशि(Aries)

21 जुलाई रविवार का दिन मेष राशि वालों का सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाएगा जिससे आपका मन खुश रहेगा। ऑफिस में आपको मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। काम में अस्त-व्यस्त होने के कारण खान पान का सही से ध्यान नहीं रख पाएंगे। किसी पुराने दोस्त के वजह से आपको पैसा कमाने का मौका मिल सकता है। आज के दिन शांत रहने की कोशिश करें गुस्सा ज्यादा ना करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वाले लोगों को तो आज यानी 21 जुलाई रविवार का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। ऑफिस की परेशानियों के चलते मन चिंतित रहेगा। बात करें स्वास्थ्य की तो आपको सेहत की खास ध्यान रहने की आवश्यकता है। पैसा अधिक खर्च होगा। बहुत पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, किसी नई नौकरी में इंटरव्यू हो सकता है। युवा जातक पढ़ाई में ज्यादा ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini)

21 जुलाई रविवार के दिन मिथुन जातक वाले लोग क्रोध अधिक करेंगे। कोई मित्र आपकी सहायता धन के मामले में कर सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। शिक्षा संबंधी कार्यों में रुकावट आएगी। मन चिंतित रहेगा हालांकि स्वास्थ्य के मामले में शरीर स्वस्थ रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ किसी मामले को लेकर मन मुटाव हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानि रविवार 21 जुलाई का दिन कर्क राशि वालों के लिए भाग दौड़ भरा रहेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी काम में फसने पर मित्र आपकी सहायता करेंगे। हाथ पैर में दर्द होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। लव लाइफ जी रहे लोगों को खुशियां मिलने की संभावना है घर में बात करेंगे तो वो शादी के लिए भी मान जाएंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिए खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानियां आएंगी। कार्य क्षेत्र में चुनौतियां मिलने की संभावना है, युवा जातक के लोग अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

21 जुलाई रविवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्य स्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई के अलावा संगीत और कला में भी रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आवश्यकता हो तो डॉक्टर की पास जाए। निवेश करने के लिए थोड़ा सोच समझ लें।

तुला राशि(Libra)

12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जो आज के दिन अर्थात रविवार के दिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगी। क्रोध अधिक करेंगे, व्यवसाय में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। निवेश करेंगे तो उसे पैसा आएगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का 21 जुलाई का दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन आशा निराशा दोनों होगी। व्यापार और व्यवसाय में फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रचने का प्रयास करेंगे। आपको अपने भाई बहनों पर विश्वास जताना होगा वो आपके लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों को रविवार 21 जुलाई को मन संतुष्ट रहेगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से अनुबान होगी। बात करें स्वास्थ्य की तो पेट संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं, ऐसे में खानपान में संयम रखें। पढ़ाई-लिखाई करने वाले लोग युवा मित्रों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले लोगों के लिए 21 जुलाई अर्थात रविवार का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। पढ़ाई को छोड़कर संगीत या कल की ओर रुझान बढ़ सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में वैचारिक मतभेद होने पर अपने आप को शांत रखें। व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत है।

कुंभ राशि (Aquarius)

21 जुलाई रविवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए प्रसन्नता भर रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय में भी परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि यह जल्द ही दूर हो जाएंगी। परिवार का सहयोग हर कार्य में मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की जरूरत है। बाहर का तला भुना खाना ना खाएं। युवा जातक अपने मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि(Pisces)

21 जुलाई रविवार का दिन मीन राशि वाले लोगों के लिए ठीक ठाक रहने वाला है। वैवाहिक सुख में वृद्धि होगी। यदि आप बाल बच्चे वाले हैं तो अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, इसके साथ में अपने सेहत का भी ध्यान रखें। मन में शांति और प्रसन्नता की अनुभूति होने की संभावना है।प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है।

Tags

Next Story