आज का राशिफल: इन राशियों के लिए 22 नवंबर का दिन रहेगा विशेष, पढ़िए सभी 12 राशियों का राशिफल

Rashifal 22 November 2024: आज यानी 22 नवंबर को शुक्रवार का दिन है। यह दिन विशेष है। ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा तो कुछ राशियों को निराशा हाथ लगेगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल...
मेष राशि(Aries)
आज यानी 22 नवंबर शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको कामों को लेकर कुछ समस्या आएंगी। ऑफिस में किसी से कहा सुनी भी हो सकती है। लंबे समय से चले आ रहे विवाद में फैसला हो सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। कोई मित्र लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
वृषभ राशि (Taurus)
22 नवंबर शुक्रवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने शौक की चीजें खरीद सकते हैं। आपको अपने विरोधियों के बातों में आने से बचना होगा। युवा जातक पढ़ाई लिखाई में ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन में खुशी का माहौल रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
बात करें मिथुन जातक के लोगों की तो आज इन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को जोखिम उठाने से बचना होगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपका कोई पेंडिंग कार्य पूरा हो सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। मौसम संबंधी बीमारी हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
आज यानी 22 नवंबर शुक्रवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए ठीक - ठाक रहेगा। जोखिम भरे काम आज भूलकर न करें। ऑफिस के कामों में सहयोगियों का साथ मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों के राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। लव लाइफ जी रहे लोगों के लाइफ में किसी तीसरे के आने से विवाद होगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लिए आज शुक्रवार 22 नवंबर का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि धन संबंधी मामलों में दिक्कत आ सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। नौकरी में कार्य़रत लोगों के काम से बॉस खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को बौध्दिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज यानी 22 नवंबर शुक्रवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। धर्म - कर्म के कार्य में आपका काफी रुचि बढ़ेगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा संभलकर निवेश करना होगा। बिजनेस में कोई बड़ा टेंडर हाथ लग सकता है।
तुला राशि(Libra)
आज तुला राशि का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग भी अच्छा मिलेगा। किसी नए मकान और गाड़ी की खरीददारी का सपना पूरा होगा। बिजनेस में जो काम अटका पड़ा था वो पूरा होगा। बेफजूल के खर्चों में रोक लगाना होगा। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोग अपने परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज 22 नवंबर शुक्रवार को वृश्चिक जातकों का भाग्य चमकेगा। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। इनकम भी बढ़ सकती है। युवा जातक अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करते हुआ नजर आएंगे। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन धनु राशि के लिए रचनात्मक कार्य में बृध्दि वाला रहेगा। नौकरी पेशा वालों को अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी नए वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। आप अपने घर में कोई पूजा पाठ करा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की तिथि पक्की हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
सभी 12 राशि में से एक मकर राशि भी है जिनका आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। जोखिम भरे काम में हाथ ना डाले नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको काम को लेकर अधिक थकना होगा। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें। धर्म - कर्म के कामों में हिस्सा ले सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius
आज 22 नवंबर शुक्रवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको कुछ नये संपर्कों के साथ व्यापार या व्यवसाय करने का मौका मिलेगा। आपकी सुख सुविधाओं में बृध्दि होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत कर सकते हैं। टीमवर्क के साथ काम करेंगे तो सफालता हासिल होगी।
मीन राशि(Pisces)
आज यानी 22 नवंबर शुक्रवार के दिन मीन राशि के लोग व्यस्त ज्यादा रहेंगे। नौकरी पेशा से जुड़े लोग अपनी बुध्दि और विवेक के सहारे बॉस को खुश कर सकते हैं। आपको अपने मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।