Horoscope Today: जानिए कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन? यहां पढ़िए दैनिक राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन? यहां पढ़िए दैनिक राशिफल

Rashifal 24 August 2024: आज यानी 24 अगस्त को शनिवार का दिन है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

आज यानी शनिवार को मेष राशि वालों का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप किसी से कर्ज लेगें तो उसे उतारने में समय लगेगा, इसलिए जितना हो सके उधार लेने से बचें। परिवारिक समस्याओं को मिलजुल कर दूर करें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होगें तो वहां किसी पूराने व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

वृषभ राशि (Taurus)

बात करें वृषभ जातक की तो आज यानी 24 अगस्त शनिवार का दिन फलदायक वाला रहेगा। आपके बिजनेस में लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। खर्च में कंट्रोल रखें। किसी नए काम के प्रति रूचि जाग्रत हो सकती है। कहीं जाने से पहले अपने माता - पिता का आर्शीवाद अवश्य लें।

मिथुन राशि (Gemini)

24 अगस्त यानी शनिवार के दिन मिथुन जातक वाले लोग किसी कानूनी मामले में बच कर रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे हैं तो किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। किसी व्यक्ति से किए गए वादे को पूरा करना होगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को खुशियां मिल सकती हैं। किसी को धन उधार दिया है तो आपको वापस मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज यानि शनिवार 24 अगस्त का दिन कर्क राशि वालों के लिए सफलता वाला हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। कार्यस्थल में बदलाव कर सकते हैं, नई नौकरी में मेहनत अधिक लगेगी। मानसिक परेशानियों से जूझते दिखेंगे। धान के प्रति आस्था जगाने से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज के दिन सिंह राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के लिए खुशी भरा माहौल रहेगा। परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में परेशानियां आएंगी। कार्य क्षेत्र में चुनौतियां मिलने की संभावना है, युवा जातक के लोग अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

24 अगस्त शनिवार का दिन कन्या राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्य स्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पढ़ाई के अलावा संगीत और कला में भी रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, आवश्यकता हो तो डॉक्टर की पास जाए। निवेश करने के लिए थोड़ा सोच समझ लें।

तुला राशि(Libra)

12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जो आज के दिन अर्थात शनिवार के दिन स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेगी। क्रोध अधिक करेंगे, व्यवसाय में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। निवेश करेंगे तो उसे पैसा आएगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले लोगों का 24 अगस्त का दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस दिन आशा निराशा दोनों होगी। व्यापार और व्यवसाय में फायदा होने की संभावना है। ऑफिस में विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रचने का प्रयास करेंगे। आपको अपने भाई बहनों पर विश्वास जताना होगा वो आपके लिए हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों को शनिवार 24 अगस्त को मन संतुष्ट रहेगा। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के आने से अनुबान होगी। बात करें स्वास्थ्य की तो पेट संबंधी विकार उत्पन्न हो सकते हैं, ऐसे में खानपान में संयम रखें। पढ़ाई-लिखाई करने वाले लोग युवा मित्रों के सहयोग से आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वाले लोगों के लिए शनिवार का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। पढ़ाई को छोड़कर संगीत या कल की ओर रुझान बढ़ सकता है। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में वैचारिक मतभेद होने पर अपने आप को शांत रखें। व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत है।

कुंभ राशि (Aquarius)

24 अगस्त शनिवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए प्रसन्नता भर रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय में भी परेशानियां आ सकती हैं, हालांकि यह जल्द ही दूर हो जाएंगी। परिवार का सहयोग हर कार्य में मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने की जरूरत है। बाहर का तला भुना खाना ना खाएं। युवा जातक अपने मित्रों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

24 अगस्त अर्थात शनिवार का दिन मीन राशि वालों का दिन सकारात्मक रहने वाला है। पार्टनरशिप में व्यापार करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विवाह में आ रहीं समस्याओं को दूर करने का समय आ गया है। किसी काम को लेकर चली आ रही समस्या दूर होगी।

Tags

Next Story