28 October Horoscope: कन्या राशि वालों को होगा बिजनेस में लाभ, यहां पढ़िए सोमवार का राशिफल

कन्या राशि वालों को होगा बिजनेस में लाभ, यहां पढ़िए सोमवार का राशिफल

Today Horoscope: आज 28 अक्टूबर को सोमवार का दिन है। साथ ही आज रमा एकादशी भी है इस दिन दिवाली पर्व शुरू हो जाता है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। आज दिन की शुरूआत भोले बाबा की पूजा से करें तो अच्छा रहेगा। आइए आपको बताते हैं आज दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि(Aries)

आज यानी 28 अक्टूबर सोमवार के दिन मेष राशि वालों के रूके हुए पूरे होंगे। जिस काम को लेकर परेशान चल रहे थे उसमें राहत मिलेगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में काम करेंगे तो लाभ मिलेगा। किसी काम में जल्दबाजी न दिखाएं, अन्यथा जल्दबाजी करना समस्याओं का कारण बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

28 अक्टूबर का दिन वृषभ राशि वालों के लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। काम में मन कम लगेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों का मनमौजी स्वभाव दिक्कत देगा। जीवनसाथी से कुछ मतभेद होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)

आज 28 अक्टूबर यानी सोमवार का दिन मिथुन जातक वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा। वाहनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। ऑफिस में किसी को बिना मांगे सलाह न दें, अन्यथा पंगा हो सकता है। पारिवारिक रिश्तों में चल रही खटाश खत्म होगी। विद्यार्थियों को बौध्दिक और मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)

बात करें कर्क राशि का तो आज 28 अक्टूबर का दिन बेहतरीन गुजरेगा। व्यवसाय में थोड़ा लाभ मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए वाहन या वस्तु की खरीददारी करना चाह रहें हैं तो कुछ दिन रूक जाएं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। आपके ऊपर जो कर्ज था वो खत्म होगा। युवा जातक के लोगों का इच्छा खेलों की ओर अधिक होगी।

सिंह राशि (Leo)

आज 28 अक्टूबर का दिन सिंह राशि के लिए सफालता दिलाने वाला होगा। नौकरी से संबंधित कोई अच्छा ऑफर मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आपके रुके हुए सभी काम पूरे होंगे। किसी भी काम को योजना बनाकर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज के दिन कन्या राशि वालों को किसी लंबी दूरी की यात्रा में जाने का मौका मिलेगा। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। शेयर मार्केट दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं, आगे चलकर लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से मन की बात कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बरतना होगा।

तुला राशि(Libra)

12 राशियों में से एक तुला राशि भी है जिनका आज का दिन उतार - चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक रिश्तो के कारण आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। सही समय में पैसे नहीं मिलने से मानसिक तनाव बन सकता है। ऑफिस में कोई विरोधी आपके विरोध में षड्यंत्र रच सकता है। युवा जातक की कोई गलती परिवार वालों के सामने आ सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक जातक का आज यानी सोमवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या में राहत मिलेगा। जीवनसाथी के तरक्की से आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार के लोगों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आज यानी 28 अक्टूबर का दिन धनु जातकों के लिए समस्याओं से भरा हो सकता है। आपकी मुलाकात कुछ पुराने व्यक्तियों से हो सकती है। आप अपने लाइफ पार्टनर और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको किसी विशेष काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है, जहां आपको महत्वपूर्ण जानकारियां जानने को मिलेंगी।

मकर राशि (Capricorn)

सभी 12 राशियों में एक मकर राशि भी है जिनका आज यानी 28 अक्टूबर का दिन उलझनों से भरा रहेगा। पैतृक संपत्ति का केस भी कोर्ट में आप हार सकते हैं। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान होकर करना होगा। संतान की तरक्की में आ रही बाधा दूर करने के लिए आपको प्रयास करना होगा। परिवार के सदस्यों के बीच वाद विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज यानी 28 अक्टूबर सोमवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी से आपके कुछ मतभेद बढ़ सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। ऑफिस में आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे हालांकि आप अपनी चतुर बुध्दि से मात दे देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई - लिखाई के लिए बाहर से ऑफर आ सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए आज यानी 28 अक्टूबर सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के लोगों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माताजी के सेहत में उतार चढ़ाव दिखने को मिलेगा। बिजनेस में भी आपका रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान जा सकते हैं।

Tags

Next Story