Rashifal 29 September 2024: रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? यहां पढ़िए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Today Horoscope: 29 सितंबर को रविवार का दिन है। ग्रहों की चाल को देखते हुए कुछ राशियों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा तो कुछ राशि के लोगों को निराशा हाथ लगेगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल...
मेष राशि(Aries)
आज यानी रविवार 29 सितंबर का दिन मेष राशि वालों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य खराब होने पर डॉक्टर के पास जरूर जाएं। किसी नए काम को करने का मन बना सकते हैं। बिजनेस में थोड़ा सावधानी बरतें। व्यापार और व्यवसाय में प्रोजेक्ट लटकने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों का आज यानी रविवार 29 सितंबर का दिन बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके जीवन की रूठी हुई किस्मत चमकेगी। दाम्पत्य जीवन में उतार - चढ़ाव होगा तो बात करके खत्म कर लें। आपके आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। लंबे समय से चल रही पारिवारिक समस्या खत्म होगी। विद्यार्थियों को बौध्दिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
29 सितंबर रविवार के दिन मिथुन जातक के लोगों को उलझने भरे कामों को करने से बचना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम शुरू न करें अन्यथा नुकसान होगा। दाम्पत्य जीवन में कोई समस्या आ सकती है। आंखों की समस्या आने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों का आज यानी रविवार का दिन मान सम्मान दिलाने वाला होगा। ऑफिस में भी बॉस आपकी बात मानेंगे और प्रमोशन के भी चांस बन रहे हैं। शादीशुदा लोग अपने बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पिता जी की कोई बात बुरी लग सकती है। युवा जातक को दोस्तों के बीच सम्मान मिलेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह जातक वाले लोग आज यानी रविवार 29 सितंबर के दिन सोच समझकर काम करें। नौकरी पेशा व्यक्ति जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं अन्यथा कोई भारी नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में वाद विवाद होने की संभावना है। कहीं बाहर जा रहे हैं तो अपने सामान की सुरक्षा ध्यान पूर्वक करें।
कन्या राशि (Virgo)
29 सितंबर यानी रविवार के दिन कन्या राशि वालों का उलझन से भरा रहेगा। हालांकि कोई लंबे समय से चली आ रही दुविधा दूर होगी। घर में कोई नया वाहन आ सकता है। अध्यात्म की ओर रुचि जागेगी जिससे भगवान भोलेनाथ की किसी मंदिर सब परिवार जाने की संभावना बन सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं का पढ़ाई से मन भटक सकता है।
तुला राशि(Libra)
आज के दिन तुला राशि वाले लोग ऊर्जा से भरे रहेंगे। भगवान शिव की विशेष कृपा इन पर बनी रहेगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकता है। व्यापार और व्यवसाय बढ़िया चलेगा लेकिन भूलकर भी उधार लेने की कोशिश ना करें अन्यथा आगे चलकर पछताना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
12 राशियों में से एक वृश्चिक भी है जिनका आज यानी रविवार का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती भरा दिन गुजरेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में काम पर फोकस रखें। बाहर का तला भुना हुआ भोजन करने से बचें। युवा जातक दोस्तों से ज्यादा नजदीकियां न बनाएं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के परिवार वालों के लिए आज यानी रविवार 29 सितंबर का दिन समस्याओं वाला रहने वाला है। आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढेंगी। नौकरी के काम को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी अनजान पर भरोसा करने से बचें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफालता मिल सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
आज यानी 29 सितंबर रविवार का दिन मकर राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आप जल्दबाजी में निवेश न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। लंबे समय से बनी हुई टेंशन खत्म होगी। दाम्पत्य जीवन जी रहे लोगों को पार्टनर सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
29 सितंबर 2024 रविवार के दिन किसी धार्मिक कार्यक्रम में कुंभ राशि वाले शामिल हो सकते हैं। कोई लंबी यात्रा के संकेत मिल रहे हैं। लाइफ पार्टनर आपके करियर में ग्रोथ के लिए अपने किसी मित्र से बात कर सकते हैं। किसी से कर्ज लिया है तो वो वापस मांग सकता है। युवा जातक सावधानी से घूमने जाएं।
मीन राशि (Pisces)
आज यानी 29 सितंबर रविवार के दिन मीन राशि वालों को योजना बनाकर ही काम करना होगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीददारी के लिए अच्छा दिन है। किसी पर भरोसा करने से पहले सोच समझ लें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में पार्टनर आपसे गुस्सा हो सकते हैं या सकती हैं। बिजनेस में ग्रो आपको खुशी देगा। कोई पुरानी शरीरिक समस्या उभर सकती है।