Home > Lead Story > Bhopal News : भोपाल में नहीं कटेंगे 29 हजार पेड़, सरकार ने कहा नए विकप्ल खोजेंगे

Bhopal News : भोपाल में नहीं कटेंगे 29 हजार पेड़, सरकार ने कहा नए विकप्ल खोजेंगे

Bhopal News : 29 हजार पेड़ काटकर मंत्री - विधायकों के लिए घर बनाए जाने की योजना थी।

Bhopal News : भोपाल में नहीं काटेंगे 29 हजार पेड़
X

Bhopal News : भोपाल में नहीं काटेंगे 29 हजार पेड़, सरकार ने कहा नए विकप्ल खोजेंगे

Bhopal News : मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल में मंत्री - विधायकों के आवास के लिए काटे जाने वाले 29 हजार पेड़ अब बच गए हैं। सरकार ने इन योजना पर पुनः विचार किए जाने की जानकारी दी है। कई दिनों से भोपालवासी 29 हजार पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन कर रहे थे।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, 'नये भोपाल के पुनर्घनत्वीकरण योजना के पर्यावरण संरक्षण एवं क्षेत्र में विद्यमान वृक्षों को देखते हुए प्रस्तुत प्रस्ताव को संपूर्ण विचारोपरांत अस्वीकृत कर अन्य वैकल्पिक स्थानों के परीक्षण के निर्देश दिये गये है। नवीन प्रस्ताव हेतु प्रारंभिक स्तर पर भी नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श भी किया जाएगा।'

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि, जब तक सरकार लिखित आदेश नहीं देती तब तक प्रद्रशन जारी रहेगा। सोमवार रात पेड़ों को बचाने के लिए कई लोग कैंडल मार्च भी निकलने वाले हैं। 12 जून से लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेता भी शामिल थे। लोगों ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी पेड़ों को काटने वाली योजना को रुकवाने की मांग की थी।

बता दें कि, मंत्री - विधायकों के नए घर के लिए जिन पेड़ों को काटने की योजना थी वे 50 सैलून से भी अधिक पुराने हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि, पेड़ों को काटने से भोपाल की सुंदरता और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करके योजना के विकप्ल ढूंढें जाने की बात कही है लेकिन आंदोलन कर रहे लोग लिखित आदेश मांग रहे हैं।

Updated : 17 Jun 2024 10:04 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top