Rashifal 30 June 2024: तुला राशि वालों का दिन सामान्य और धनु वालों का शानदार रहेगा, जानिए बाकी राशियों का दैनिक राशिफल

Rashifal 30 June 2024: तुला राशि वालों का दिन सामान्य और धनु वालों का शानदार रहेगा, जानिए बाकी राशियों का दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों का दिन सामान्य और धनु राशि का दिन शानदार रहेगा। मीन राशि वाले के लिए आज का दिन अच्छा नही है।

Rashifal 30 June 2024, Horoscope Today: आज रविवार 30 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। नक्षत्र की बात करें तो इस दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेगा। वहीं आज अंग्रेजी माह जून के आखिरी दिन के दिन अतिगण्ड और सुकर्मा योग भी रहेगा। इस दिन कर्क राशि वालों के लिए उम्मीदों के दिये जगमगाएंगे तो तुला राशि वालों का दिन सामान्य और धनु राशि का दिन शानदार रहेगा। मीन राशि वाले सावधान रहें रविवार का दिन उनके लिए अच्छा नही है।

मेष राशि(Aries)

मेष राशि वालों के लिए रविवार का दिन जीवन की नई दिशा लेकर आएगा। दिन आपका बेहतर रहेगा रिश्तेदारों से लंबी बातचीत हो सकती है। शादीशुदा अपने पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियां माफ़ करके अपने रिश्ते के संबंध को बेहतर बना सकते हैं। धार्मिक आयोजन घर में जरूर कराएं नौकरी व्यापार व्यवसाय सभी में कुछ नयापन आएगा। भविष्य के लिए नई योजनाओं पर निवेश कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

रविवार के दिन शुरुआत तो आपके अनुकूल होगी अब बिजनेस ट्रिप में यात्रा कर सकते हैं। बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर किसी भी काम को सफल बना सकते हैं। आपके जीवन साथी को जीवन में कुछ अच्छा करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के जूनियर उनसे जलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहे इसके लिए जरूरी है कि तली-भुनी चीजों के सेवन से बचें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों का दिन नहीं उमंगो और खुशियों के साथ शुरू होने वाला है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए योजनाएं बनानी होगी। आप और आपके जीवन साथी दोनों स्वस्थ रहें, इसके लिए आपको ही सेहत का ख्याल रखना होगा। कुछ विरोधी आपके काम में अड़चन डालेंगे लेकिन आप पॉजिटिविटी के साथ उन्हें हटा सकते हैं। नौकरी में सैलरी बढ़ेगी। महिलाएं बिजनेस शुरू करेंगे तो उन्हें जरूर लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों का दिन खुशियों से भरा रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा नया स्टार्टअप शुरू करेंगे तो उसमें भी लाभ मिलने के संकेत है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा में जुड़े व्यक्ति अपने विरोधियों से थोड़ा सावधान रहें। पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हैं तो वह भी मिल जाएगी।

सिंह राशि (Leo)

हंसते हुए दिन की शुरुआत होगी, शाम को किसी पार्टी में जाने का मौका मिलेगा। युवा जातक वाले लोगों का भी दिन अच्छा रहेगा, क्रिएटिव फील्ड में जाने का मौका मिल सकता है। किसी नए कॉन्ट्रेक्ट से जुड़ेंगे तो बाद मुनाफा होने के संकेत है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई पुराना दोस्त मिलेगा जिससे आप अपने पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo)

रविवार का दिन ठीक ठाक रहेगा। करियर में अचानक बदलाव आने के संकेत है, हालांकि इसमें भी आपका ही लाभ होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। माता जी को पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। घर परिवार में आपकी शादी की बात चल सकती है।

तुला राशि(Libra)

आज यानी रविवार का दिन तुला राशि वालों का सामान्य रहेगा। काम में आपके घर परिवार का सहयोग मिलेगा। मन में नए-नए विचार आएंगे। आर्थिक मजबूती आने के संकेत है। आपके बच्चे सफलता हासिल करेंगे, जिससे आपका भी मूड ठीक होगा। धार्मिक आयोजन कराने से फायदा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

जीवन में कुछ नया बदलाव आने वाला है। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा जिससे आर्थिक पक्ष भी सुधरेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन में तनाव की स्थिति रहेगी। किसी लंबे यात्रा में जाने के संकेत हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु जातक वाले लोगों का 30 जून 2024 का दिन बेहतरीन होने वाला है। भाग दौड़ वाला काम बढ़ सकता है। नई तकनीक के साथ आप अपने काम को सरल बना सकते हैं। लव लाइफ जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए बाहर डेट पर जा सकते हैं। पढ़ाई लिखाई से जुड़े व्यक्तियों को फायदा होगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर जातक वाले लोगों का दिन उत्साह से भरा रहेगा। इस दिन जो विवाहित लोग हैं वह किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में विरोधी लोग आपसे दूरियां बनाएंगे। जो लोग राइटर फील्ड से जुड़े हैं उनकी कहानी लोग खूब पसंद करेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

12 राशियों में से एक कुंभ राशि भी है। इस राशि वाले लोगों का रविवार ठीक-ठाक रहेगा। अपने दोस्तों के साथ घूमने जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को टीचर्स का सहयोग मिलेगा, जिससे अधिक से अधिक वह सीखेंगे। तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन घबराएं नहीं किसी शांत जगह पर घूमने जाएं। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे इस बात का आज खास ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वाले लोगों का रविवार यानी 30 जून का दिन लाभदायक होगा। सभी काम समय पर पूरे होंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ लंच कर जा सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोग उच्च पद में आसीन हो सकते हैं। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के आसार हैं।आत्मनिर्ब लोग बड़े फैसले लेंगे।

Tags

Next Story