Paris Olympics 2024: 5 महाद्वीपों को दर्शाते हैं ओलंपिक रिंग के 5 रंग, जानिए ज्योतिष में क्या है महत्व

Paris Olympics 2024: 5 महाद्वीपों को दर्शाते हैं ओलंपिक रिंग के 5 रंग, जानिए ज्योतिष में क्या है महत्व
ओलंपिक खेलों के लिए पांच रंगों के पांच रिंग्स का उपयोग होता है, जोकि पांच महाद्वीप को दर्शाते हैं। इन पांच रंगों के पांच रिंग्स का भारतीय ज्योतिष में अलग अर्थ होता है।

Paris Olympics 2024: फ्रांस के पेरिस में जहां पर 26 जुलाई से ओलंपिक खेलों का महाकुंभ शुरू होने वाला है वहीं पर कुंभ में कई खेलों के महारथी अपना दम दिखाएंगे। इस ओलंपिक खेलों के लिए पांच रंगों के पांच रिंग्स का उपयोग होता है, जोकि पांच महाद्वीप को दर्शाते हैं। इन पांच रंगों के पांच रिंग्स का भारतीय ज्योतिष में अलग अर्थ होता है।

5 महाद्वीपों को दर्शाता है पांच रिंग्स के रंग

आपको बताते चलें, ओलंपिक के रिंग्स में पांच रंग नीला, पीला, काला, हरा और लाल होता है जो पांच महाद्वीप को दर्शाते हैं। यह पांच महाद्वीप ओलंपिक मूवमेंट के प्रतीक हैं।बताया जा रहा है,ओलंपिक के पांच रंग के पांच रिंग्स में एशिया (पीला), अमेरिका (लाल), ऑस्ट्रेलिया (हरा), यूरोप (नीला) और अफ्रीका (काला) शामिल है. बता दें कि ओलंपिक के इन पांच रिंग्स को पियरे डी कुबर्टिन (Pierre de Coubertin) द्वारा बनाया गया था।

भारतीय ज्योतिष में ओलंपिक के 5 रंगों के रिंग्स का महत्व

आपको बताते चलें, भारतीय ज्योतिष में 5 रंगों के रिंग्स का महत्व होता है जो अलग अलग अर्थ व्यक्त करते है...

पीला रंग (Yellow): भारतीय ज्योतिष के अनुसार पीला रंग सकारात्मकता को दर्शाता है और इसे शुभ रंग मानते है। वहीं पर यह देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु (Lord Vishnu) का रंग है और पीला रंग, शुद्धता, विजय, पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।

हरा रंग (Green): भारतीय ज्योतिष के अनुसार हरा रंग बुध ग्रह का प्रतीक माना जाता हैं। वहीं पर यह प्रकृति, हरियाली और सद्भाव का प्रतीक होता है साथ ही यह रंग संतुलन और बचाव को दर्शाता है।

लाल रंग (Red): भारतीय ज्योतिष के अनुसार, लाल रंग पराक्रम, साहस और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। यह मंगल ग्रह, अग्नि का रंग होता है। साथ ही इस रंग का उग्रता का प्रतीक भी माना जाता है।

काला रंग (Black): भारतीय ज्योतिष के अनुसार काले रंग का प्रतीक भगवान शनि देव (Shani Dev) से संबंध रखता है। वहीं पर कर्म और न्याय के देवता कहलाते हैं. काला रंग सुरक्षा, शक्ति, लालित्य, परिष्कार का प्रतीक माना जाता है।

नीला रंग (Blue): भारतीय ज्योतिष के अनुसार नीला रंग शनि ग्रह का रंग है और शनि देव को यह रंग प्रिय माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार नीला रंग शांति, विश्राम और आत्मविश्वास का प्रतीक माना गया है।

Tags

Next Story