अजब गजब खबर: देहरादून में 7 महीने का बच्चा प्रेग्नेंट! क्या सच में ऐसा संभव है? जानिए डॉक्टर्स क्या कहते हैं?

देहरादून में 7 महीने का बच्चा प्रेग्नेंट! क्या सच में ऐसा संभव है? जानिए डॉक्टर्स क्या कहते हैं?

देहरादून में 7 महीने का बच्चा प्रेग्नेंट

उत्तराखंड। देहरादून में एक अजीबो - गरीब मामला सामने आया है। यहां 7 महीने का बच्चा प्रेग्नेंट हो गया। बच्चे का पेट असामान्य रूप से बढ़ रहा था। जब माता - पिता ने डॉक्टर्स के पास गए तो उन्हें बताया गया कि, आपका बच्चा प्रेग्नेंट है। यह सुनकर माता - पिता के होश भी ठीक वैसे ही उड़ गए जैसे ये खबर पढ़कर आपके। कई लोगों को तो ये खबर भी फेक लग रही थी लेकिन यह बिलकुल सच है कि, देहरादून में 7 महीने का बच्चा प्रेग्नेंट हो गया था।

डॉक्टर्स ने बताया कि, किसी बच्चे का यूं प्रेग्नेंट हो जाना काफी रेयर घटना है। लाखों में किसी एक के साथ ऐसा होता है। डॉक्टर्स ने बताया कि, बच्चे को फीटस इन फीटू है। इसके बाद माता पिता को बताया गया कि, बच्चे का जल्द से जल्द ऑपरेशन करना होगा।

डॉक्टर्स ने पिछले दिनों ऑपरेशन करके बच्चे के पेट से भ्रूण को निकाल दिया। अब बच्चा स्वस्थ है। माता - पिता ने ऑपरेशन के बाद डॉक्टर को शुक्रिया कहा। देहरादून के स्वामी हिमालयन मेडिकल कॉलेज के बाल शल्य चिकित्सक डॉक्टर संतोष सिंह द्वारा बच्चे का ऑपरेशन किया गया था।

फीटस इन फीटू है क्या ?

यह एक रेयर घटना है जो लाखों में से किसी एक के साथ होती है। बच्चे की जांच के समय शुरुआत में डॉक्टर्स को लगा था कि, बच्चे के पेट में गांठ पड़ गई है लेकिन एक्स रे करने पर सचाई सामने आ गई। शिशु के पेट में भ्रूण था। डॉक्टर्स ने बताया कि, अज्ञात कारणों से एक भ्रूण दूसरे भ्रूण के अंदर डेवलप होने लगता है। यह स्थिति बिलकुल एक पैरासाइट यानि परजीवी की तरह है। ज्यादातर मामलों में इस स्थिति का पता बच्चे के जन्म के बाद हो चलता है। कुछ केस में अल्ट्रासॉउन्ड के द्वारा मां के गर्भ में ही इसका पता लगाया जा सकता है।

Tags

Next Story