खुशखबरी: UP में 8 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनधारियों को होगा फायदा, DA में 4 % की बढ़ौतरी

UP में 8 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनधारियों को होगा फायदा, DA में 4 % की बढ़ौतरी

DA में 4 % की बढ़ौतरी

UP Employee DA Hike : उत्तरप्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार दिवाली से पहले 8 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा देने का रही है। योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत बढ़ौतरी करने का निर्णय लिया है। दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान जुलाई 2024 से करेगी। सूत्रों के अनुसार अराजपत्रित कर्मचारियों को सरकार बोनस भी दे सकती है। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पिछली बार भी अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया था।

बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार दिवाली से पहले 8 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनधारियों को जुलाई से अक्टूबर तक की बढ़ी हुई धनराशि GPF खाते में जमा कर देगी। इसके अलावा दिसंबर में मिलने वाले नवम्बर माह का वेतन और बढे हुए महंगाई भत्ते का भुगतान नगद किया जाएगा।

Tags

Next Story