आज का मौसम: दिल्ली में गर्मी का कहर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

दिल्ली में गर्मी का कहर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
X

Weather Forecast Today: देश के कई राज्यों में गर्मी के कारण आम लोगों की हालत खराब है। वहीं, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में बारिश का भी कहर देखने को मिल रहा है। वर्षा ऋतु के पहले इस तरह की आंधी - बारिश से किसानों की फसल खराब हो रही है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में आज यानी रविवार को भी बारिश होने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में अब फिर बढ़ेगा तापमान

आज यानी 13 अप्रैल को दिल्ली एनसीआर का मौसम साफ रहेगा। बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली के मौसम में ठंडक थी। रविवार से फिर तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार 15 अप्रैल से यहां गर्मियों के आसार देखने को मिलेंगे।

यहां हो सकती है बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग के माने तो झारखंड में 15 अप्रैल से बारिश और ओले गिरने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और बिहार में भी रविवार को गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल असम और उड़ीसा में भी तेज हवा के साथ बारिश होगी।

यहां लू चलने के हैं आसार

गुजरात, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में लू चलने के आसार हैं। धूल भरी आंधियों से आम आदमी को परेशानी होगी, इससे वायु प्रदूषण भी बढ़ेगा। हालांकि गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है।

मध्य प्रदेश के 48 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के मौसम की बात करें तो यहां आज यानी रविवार को 48 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खंडवा जिले में 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags

Next Story