आज का मौसम: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ जा रहे हैं घूमने, तो पहले जान लें देश के मौसम का हाल

Weather Update: आज वेलेंटाइन डे है। यह दिन आज के सभी युवा प्रेमी वर्ग के लिए खास होता है। सभी अपने - अपने पार्टनर के साथ इस दिन को बीतते हैं। कुछ लोग आज के दिन बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले आपको मौसम की स्थिति जरूर जान लेनी चाहिए। दिल्ली NCR, यूपी - बिहार जैसे राज्यों में धूम खिल रही है तो वहीं, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में रात का मौसम सुहाना रहता है।
पहाड़ों में जाने वाले ध्यान दें
जिन लोगों को पहाड़ी राज्य जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में घूमना है उनके लिए खुशखबरी है। इन क्षेत्रों में आज यानी शुक्रवार को बर्फबारी होगी। तेज हवाएं सुकून देंगी। मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय धूप से परेशान होंगे तो ठंडी हवा राहत प्रदान करेगी।
रात के समय ठंड बढ़ेगी
मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में वेलेंटाइन डे की रात ठंडी रहेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर सकता है। आज की शाम हल्की ठंडक के साथ काफी रोमांटिक रहेगी। बसंत के कारण चारों तरह के वातारण में हरियाली भी आना शुरू हो गई है। पहाड़ों में रात के समय ठंडक रहेगी
उत्तर पूर्व राज्यों के मौसम का हाल
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज के दिन उत्तर पूर्व राज्यों में बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में मध्यम बारिश होगी तो वहीं, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, असम, मिजोरम और मेघालय में भी हल्की बारिश की संभावना है। इन राज्यों के कुछ स्थानों में बर्फबारी हो सकती है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज 20 से 30 प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है। बीते दिन यहां का अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं, न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।