Horoscope Today: मेष राशि वालों को होगा फायदा, पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Horoscope Today: मेष राशि वालों को होगा फायदा, पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Rashiifal 01 August 0124: आज से अग्रेजी कैलेंडर का नया महीना शुरू हो गया है। आज इस अगस्त महीने का पहला दिन है। 01 अगस्त को गुरुवार का दिन है। तो आइए जानते हैं इस नए महीने की पहली तारीख को किन राशियों का फायदा होने वाला है। किसे सवधान रहना है। यानी आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि(Aries)

आज यानी अगस्त माह का पहला दिन मेष राशि वालों के लिए आर्थिक सम्पन्नता लाने वाला साबित हो सकता है। कोई लंबे समय से लटका हुआ प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जिससे फायदा होने के संकेत हैं। किसी विशेष काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो निश्चित रूप से सफल होगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। छात्रों को बाहर घूमने जाने से बचना होगा। किसी को बहुत लंबे दिनों से पसंद कर रहे हैं तो आज दिल की बात बोल दें।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी गुरुवार का दिन आपको लाभ मिलने की संभावना है। किसी भी प्रकार का निवेश किए होंगे तो फायदा होगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को भी फायदा मिलने के संकेत हैं। आस पड़ोस के उन लोगों से सावधान रहें जो लड़ाई झगड़े में माहिर हों। ऑफिस में मनपसंद का काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन जातक वाले लोग गुरुवार के दिन सावधान रहें। नौकरी पेशा से जुड़े लोग काम के सिलसिले में यात्रा में जा सकते हैं। इस दौरान अपने समान की सुरक्षा अवश्य करें। मौसमी बीमारियो से सावधान रहें जिससे तनाव बढ़ेगा। हालांकि इन समस्याओं को आप अपने जीवनसाथी से शेयर कर सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफालता हासिल होगी।

कर्क राशि (Cancer)

01 अगस्त गुरुवार का दिन कर्क राशि वाले लोगों का बाकी दिनों से बेहतर होने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान की एंट्री हो सकती है। सरकारी योजना में निवेश करेंगे तो बेहतर होगा। परिवारिक समस्याएं बढ़ने से उन्हें बातचीत करके सुलझाएं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफालता मिलने के संकेत हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों को 01 अगस्त गुरुवार के दिन आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न होंगे। बेफिजुल के खर्चों पर रोक लगाएं अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। अपने लाइफ पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि(Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज यानी गुरुवार का दिन मान सम्मान बढ़ाने वाला होगा। धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ने से किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से फायदा होगा।

तुला राशि(Libra)

तुला राशि के लोगों का गुरुवार यानी 01 अगस्त का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा विवाद होने की संभावना है। आपको कई काम में सफालता मिलने की संभावना है। हालांकि आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

01 अगस्त गुरुवार के दिन वृश्चिक जातक के लोगों पर सूर्य देवता की कृपा रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा। बिजनेस में कोई बड़ा परिवर्तन करने की सोच गलत होगी नुकसान होने की संभावना है। लंबे समय से चला आ रहा कोई कानूनी मासला खत्म होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

गुरुवार की सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाकर करें, क्योंकि दिन उलझनो से भरा रहेगा। नई नौकरी की खोज करने से पहले विचार अवश्य करें, उससे वर्तमान में चल रहा काम भी बिगड़ सकता है। घर परिवार में लोगों का गुस्सा आप पर फूट सकता है। बाहर का तला भुना हुआ खाना खाने से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों को आज यानी गुरुवार का दिन आर्थिक संपन्नता भरा रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। धन संबंधित समस्याएं सुलझ जाएंगी। आपके परिवार के सदस्यों को आपसी कलह उत्पन्न होने की समस्या संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

गुरुवार 01 अगस्त के दिन कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। ऑफिस में आप अपनी बात अधिकारियों के सामने रख सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर कलह होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि(Pisces)

01 अगस्त गुरुवार को मीन राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कहीं बाहर जाने से खान पान की समस्या हो सकती है। लेकिन, ध्यान रहे बाहर का खाना बिल्कूल न खाएं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। किसी नए काम की शुरूआत करना चाहते हैं तो ये सही समय है। हो सके तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा अवश्य लें

Tags

Next Story