Horoscope Today: मेष राशि वाले रहें सावधान, पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Horoscope Today: मेष राशि वाले रहें सावधान, पढ़िए आज का दैनिक राशिफल
आज के दिन मेष राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

Rashifal 20 July 2024: 20 जुलाई को शनिवार का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा पाठ और उन्हें तेल चढ़ाने से बिगड़े काम बन जाएंगे। आज के दिन मेष राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि(Aries)

20 जुलाई शनिवार को मेष राशि वालों का दिन कुछ खास अच्छा नहीं होने वाला। व्यापार और व्यवसाय को लेकर परेशान रहेंगे। अपने मित्रों के साथ बातचीत कर सकते हैं। कोई पुराना कानूनी मसला सुलझाने की संभावना है। किसी यात्रा में जाने से कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ आ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी शनिवार का दिन आपको लाभ मिलने की संभावना है। किसी भी प्रकार का निवेश किए होंगे तो फायदा होगा। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले लोगों को भी फायदा मिलने के संकेत हैं। आस पड़ोस के उन लोगों से सावधान रहें जो लड़ाई झगड़े में माहिर हों। ऑफिस में मनपसंद का काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन जातक वाले लोग शनिवार के दिन सावधान रहें। नौकरी पेशा से जुड़े लोग काम के सिलसिले में यात्रा में जा सकते हैं। इस दौरान अपने समान की सुरक्षा अवश्य करें। मौसमी बीमारियो से सावधान रहें जिससे तनाव बढ़ेगा। हालांकि इन समस्याओं को आप अपने जीवनसाथी से शेयर कर सकते हैं। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफालता हासिल होगी।

कर्क राशि (Cancer)

20 जुलाई शनिवार का दिन कर्क राशि वाले लोगों का बाकी दिनों से बेहतर होने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान की एंट्री हो सकती है। सरकारी योजना में निवेश करेंगे तो बेहतर होगा। परिवारिक समस्याएं बढ़ने से उन्हें बातचीत करके सुलझाएं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को सफालता मिलने के संकेत हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों को 20 जुलाई शनिवार के दिन आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर प्रसन्न होंगे। बेफिजुल के खर्चों पर रोक लगाएं अन्यथा नुकसान होने की संभावना है। अपने लाइफ पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपना कार्य जिम्मेदारी से करें ढील बिल्कुल ना दे, नहीं तो काम लटकने की समस्या होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी नई नौकरी के मिलने से मन खुश रहेगा।

तुला राशि(Libra)

तुला राशि के लोगों का शनिवार यानी 20 जुलाई का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई लंबे समय से रूका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा विवाद होने की संभावना है। आपको कई काम में सफालता मिलने की संभावना है। हालांकि आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

20 जुलाई शनिवार के दिन वृश्चिक जातक के लोगों का मिलजुला रहने वाला है। बाहर जाए तो माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। जीवनसाथी को लेकर सूझबूझ से आगे बढ़ें। किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को पढ़ाई अलग दूसरे चीजों में भी ध्यान लगाना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius)

शनिवार की सुबह धनु राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कोई भी काम बिना सोचे समझे न करें। किसी से उधार लेना चाहेंगे तो वो भी आसानी से मिल जाएगा। लाइफ पार्टनर से किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है। ऑफिस में काम को छोड़कर बाकी चीजों के मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों को आज यानी शनिवार का दिन आर्थिक संपन्नता भरा रहने वाला है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। धन संबंधित समस्याएं सुलझ जाएंगी। आपके परिवार के सदस्यों को आपसी कलह उत्पन्न होने की समस्या संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

शनिवार 20 जुलाई के दिन कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। ऑफिस में आप अपनी बात अधिकारियों के सामने रख सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर कलह होने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि(Pisces)

20 जुलाई शनिवार को मीन राशि के लोगों को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। कहीं बाहर जाने से खान पान की समस्या हो सकती है। लेकिन, ध्यान रहे बाहर का खाना बिल्कूल न खाएं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। किसी नए काम की शुरूआत करना चाहते हैं तो ये सही समय है। हो सके तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा अवश्य लें।

Tags

Next Story