Rashifal 21 June 2024: शुक्रवार के दिन किन राशियों को मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Rashifal 21 June 2024: शुक्रवार के दिन किन राशियों को मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल
21 जून को शुक्रवार है। इस दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है, इसलिए माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से दिन शुभ रहेगा।

Rashifal 21 June 2024, Horoscope Today: 21 जून को शुक्रवार है। इस दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है, इसलिए माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से दिन शुभ रहेगा। आईए जानते हैं मेष राशि से लेकर मीन राशि तक का दैनिक राशिफल...

मेष राशि(Aries)

शुक्रवार को मेष राशि वाले लोगों का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरी में समस्याओं के कारण आपको किस कार्य को पहले करना चाहिए यह समझ नहीं आएगा। बिजनेस में उधर बढ़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं के कारण बड़े सदस्यों से बातचीत की आवश्यकता पड़ेगी। युवा जातक को सहयोगियों से बात करने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

ग्रहस्थ जीवन में चल रही पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगा। काम में आ रहे समस्याओं से दूर रहने की आवश्यकता है। पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आने से विवाद उत्पन्न होगा। व्यापार व्यवसाय में धन उधार लेंगे तो आपको आसानी से मिल जाएगा। युवा जातक के लोगों को करियर के लिए कोई बहुत बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो सेहत तंदुरुस्त रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)

शुक्रवार को मिथुन राशि वाले जातकों को बहुत सोच समझकर आगे बढ़ना होगा पारिवारिक मामलों को साथ बैठकर सुलझाना होगा। नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। हालांकि यदि आप लव लाइफ जी रहे हैं तो महिला मित्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। सेहत की बात करें तो आज तनाव भरा दिन रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

21 जून शुक्रवार को व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोगों को साथियों का साथ मिलेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। नौकरी में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। धार्मिक कार्यकर्मों का आयोजन होगा, जिस कारण से परिवार के सदस्यों के साथ आप बिजी रहेंगे। सेहत की बात करें तो आंखों का खास ख्याल रखना होगा।

सिंह राशि (Leo)

शुक्रवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। नौकरी पैसा वाले व्यक्तियों को अधिकारियों से डांट मिल सकती है। आप नई नौकरी तलाश रहे हैं तो मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक समस्याएं फिर वापस आ सकती हैं। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के युवा जातक वाले लोगों को अपने साथियों की बात बुरी लग सकती है। कहीं बाहर घूमने जाने पर कीमती सामान की सुरक्षा अवश्य करें। ससुराल वालों से कोई बड़ा गिफ्ट मिलने का सौभाग्य मिल सकता है। बिजनेस में धन को सही योजना बनाकर ही लगाएं इससे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। भाग दौड़ की वजह से शरीर में थका हुआ महसूस होगा। वाहन खरीदने के संकेत हैं। नौकरी वालों लोगों को किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता पड़ने पर साथी मना नहीं करेंगे।

तुला राशि(Libra)

शुक्रवार के दिन तुला जातक वाले लोगों को बिजनेस में पूरी योजना बंद तरीके से काम करना होगा अन्यथा नुकसान के संकेत हैं। संतान और उसकी संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ लड़ाई झगड़ा हो सकता है। ऑफिस में साथियों से बचकर रहे बुराई किसी की बिल्कुल भी ना करें। स्वास्थ्य की बात करें तो मौसमी बीमारी के अलावा आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज के दिन आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी। युवा अपने साथियों के साथ किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। शुक्रवार को प्रॉपर्टी को खरीदना शुभ रहेगा। इसके अलावा एक लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है हालांकि यह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

21 जून शुक्रवार को धनु जातक के लोगों को नया काम शुरू करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बिजनेस में पार्टनर बनाते समय पूरी जांच परख कर लें अन्यथा धोखा मिलने के संकेत हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को मानसिक और बौद्धिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। सरकारी योजना का लाभ मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि (Capricorn)

शुक्रवार को मकर राशि के लोगों को आय बढ़ाने के लिए अपने स्रोतों की ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्य स्थल पर किसी से बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो तो चुप रहे अन्यथा कानूनी कार्रवाई हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ होने जल्दी बाजी ना दिखाएं नहीं तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। घर में भाई या बहन किसी की शादी पक्की होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वाले लोगों को मनचाहे व्यवहार के कारण परेशानी हो सकती है। किसी को धन उधार दिया है, तो वापस मिलने के बहुत कम संकेत है। वह लोग जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन्हें जल्द कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी सेहत तो ठीक रहेगी परंतु माता जी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन जी रहे लोग घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि(Pisces)

मीन राशि के लोगों को शुक्रवार 21 जून को नए बिजनेस शुरू करने की संकेत मिल रहे हैं। शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज बिल्कुल ना करें। नहीं तो आगे समस्या और बढ़ सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।

Tags

Next Story