Horoscope Today: मिथुन और कर्क वालों को होगा आर्थिक लाभ, वृश्चिक राशि वाले सूर्य देव को नमन कर करें दिन की शुरुआत, पढ़िए दैनिक राशिफल

Horoscope Today: मिथुन और कर्क वालों को होगा आर्थिक लाभ, वृश्चिक राशि वाले सूर्य देव को नमन कर करें दिन की शुरुआत, पढ़िए दैनिक राशिफल

Rashifal 23 June 2024: 23 जून को रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव की पूजा पाठ और उन्हें जल चढ़ाने से बिगड़े काम बन जाएंगे। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि(Aries)

23 जून रविवार को मेष राशि वालों का दिन कुछ खास अच्छा नहीं होने वाला। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। व्यापार और व्यवसाय में नुकसान होने के संकेत हैं। नौकरी में भी बॉस आपके काम से निराश होगें। दाम्पत्य जीवन में धोखा मिल सकता है। विद्यार्थियों को परिजनों से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

आज यानी रविवार का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा। बिजनेस में गया हुआ पैसा वापस नहीं मिलेगा हालांकि कोई नया प्रॉफिट मिल सकता है। ऑफिस में चुगलखोरों से सवधान रहें। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं, यह आपके सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत करनी होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन जातक वालों का दिन बढ़िया रहेगा। आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। व्यवसाय में पार्टनर के साथ मतभेद खत्म होगा। कार्यशाला में कुछ नया काम करने का प्रयास करेंगे। बच्चे आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएंगे। पार्टनर के साथ चल रहे मन - मुटाव को खत्म करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वाले लोगों को व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि दिन कुछ अच्छा नहीं गुजरेगा। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे आपकी पार्टनर भी खुश होगी।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले लोगों को 23 जून रविवार का दिन व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। नौकरी में बदलाव करना, नुकसान हो सकता है। काम में मन नहीं लगेगा क्योंकि मन पहले से ही परेशान रहेगा। घूमने - फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। पार्टनर के साथ किए गए वादे पूरे करने का सही समय है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपना कार्य जिम्मेदारी से करें ढील बिल्कुल ना दे, नहीं तो काम लटकने की समस्या होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी नई नौकरी के मिलने से मन खुश रहेगा।

तुला राशि(Libra)

तुला राशि के लोगों को खुद की पहचान बनाने के लिए मेहनत करना होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंस को मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यापार और व्यवसाय में उतार - चढ़ाव बना रहेगा जिससे आर्थिक हानि हो सकती है। अविवाहित लोगों को शादी के बारे में सोचना चाहिए। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

23 जून रविवार के दिन वृश्चिक जातक के लोगों पर सूर्य देवता की कृपा रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा। बिजनेस में कोई बड़ा परिवर्तन करने की सोच गलत होगी नुकसान होने की संभावना है। लंबे समय से चला आ रहा कोई कानूनी मासला खत्म होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा मौसमी बीमारियां हो सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

रविवार की सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाकर करें, क्योंकि दिन उलझनो से भरा रहेगा। नई नौकरी की खोज करने से पहले विचार अवश्य करें, उससे वर्तमान में चल रहा काम भी बिगड़ सकता है। घर परिवार में लोगों का गुस्सा आप पर फूट सकता है। बाहर का तला भुना हुआ खाना खाने से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों को आज यानी रविवार को समस्याओं को बढ़ाने वाला दिन होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो लड़ाई - झगड़ा और घर के माहौल के कारण तनाव बढ़ सकता है। अभी वाहन खरीदने का प्लान कैंसिल कर दें, नुकसान होने के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसा उधार देने से बचना होगा। ऑफिस में आपसी लड़ाई झगड़ा होने के संकेत है। दाम्पत्य जीवन में अपने पार्टनर के साथ घूमने अवश्य जाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों को अपने काम में ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि, अधिकारियों के साथ लड़ाई झगड़ा हो सकता है। किसी यात्रा में जाना चाह रहे हैं तो वाहन को ध्यान से निगरानी करके चलाएं। सूर्य देव की पूजा करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मीन राशि(Pisces)

23 जून रविवार को मीन राशि के लोगों को बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी काम में आपकी जल्दबाजी आपका काम बिगाड़ सकती है। निवेशक लोगों को भी नुकसान होगा। ऑफिस में अपने साथियों से मदद लेगें तो कोई मना नहीं करेगा। परिवार में लंबे समय से चली आ रही समस्या खत्म होगी। जीवनसाथी से चल रही खटपट भी खत्म होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को फेलियर जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।

Tags

Next Story