Rashifal 27 July 2024: शनिवार को किस राशि पर होगी शनि भगवान की कृपा, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Rashifal 27 July 2024: शनिवार को किस राशि पर होगी शनि भगवान की कृपा, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल
हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। जिसका शनि बिगड़ा उसके जीवन में परेशानियां शुरू हो जाती हैं।

Rashifal 27 July 2024, Horoscope Today: 27 जुलाई को शनिवार का दिन है। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। कहा जाता है कि जिसका शनि बिगड़ा उसके जीवन में परेशानियां शुरू हो जाती हैं। आइए जानते शनिवार के दिन सभी 12 राशियों कैसा बीतेगा...

मेष राशि(Aries)

27 जुलाई यानी शनिवार का दिन मेष राशि वालों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती हैं। कोई पुरानी बीमारी लंबे समय के बाद उभरकर आ सकती है। व्यापार और व्यवसाय में सफालता मिलेगी। कोई नई योजना बना रहे हैं तो वो भी फलदायी रहेगी। किसी प्रकार से कोई भी उधार लेने की पेशकश न करें अन्यथा उसे चुकाने में समस्या आएगी।

वृषभ राशि (Taurus)

27 जुलाई शनिवार के दिन वृषभ जातक वालों के लिए आर्थिक रूप से बेहतर रहने वाला है। अपने और अपने जीवनसाथी के सेहत को लेकर सचेत रहें। पुराने मित्र से मिलने की संभावना बन सकती है। किसी यात्रा पर जाएं तो वाहन ध्यान से चलाएं अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा को मेहनत करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन जातक वाले लोगों की तरक्की में शनिवार का दिन रुकावट भरा हो सकता है। कोशिश करें किसी प्रकार के बाद विवाद में उलझना न पढ़ना पड़े। ऑफिस में किसी से मदद मांगेंगे तो अवश्य मिलेगी। संपत्ति से संबंधित कोई निर्णय लेने के बाद पछतावा हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

27 जुलाई शनिवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप अपना अधिक से अधिक धन दान पुण्य में लगाएं। आपके पिताजी जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों का आज यानी शनिवार का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे हैं तो आपके साथी की कोई बात बुरी लग सकती है। किसी बात को लेकर परेशान हैं तो माता - पिता से बात कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोग अपने सहयोगी से मन की बात कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों का आज यानी शनिवार का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है आर्थिक लाभ होने की संभावना है। दोस्तों के साथ ट्रिप भी होगी।

तुला राशि(Libra)

27 जुलाई को तुला जातक वाले लोगों की कार्यस्थल में प्रशंसा होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार व्यवसाय से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। युवा वर्ग के लोग शाम को अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक जातक के लोगों का 27 जुलाई शुक्रवार का दिन शुभ रहेगा। छात्रों के मन में कई महीने विचार आएंगे जो तुम के लिए शुभ रहेंगे बचपन में जिस व्यक्ति से आपकी दोस्ती हुई थी, उसके बर्थडे पार्टी में आप जा सकते हैं। कुछ नया सीखने को मिलेगा। जो काम मिलकर करेंगे उसमें सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

शनिवार का दिन धनु राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा। कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है। क्रिएटिविटी से जुड़े कार्यों में आपकी रुची बढ़ेगी। लव लाइफ में आपके संबंध मधुर बनेंगे। परिवार का कोई सदस्य आपकी खुशियों को दुगुनी बढ़ा देगा।

मकर राशि (Capricorn)

27 जुलाई शनिवार को मकर जातक वाले लोगों का दिन शुभ रहेगा। छात्र अपने जीवन में कुछ नया करने का ट्राई करेंगे लेकिन आलस्य के कारण उसे पूरा करने में थोड़ा समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो शरीर थोड़ा सुस्त महसूस करेगा। कल पुरानी बातें जो आपसे छुपाई गई थी आज सामने आ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों का आज यानी शनिवार 27 जुलाई के दिन जोखिम उठाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, बाहर के खान - पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को कोई निवेश सोच समझकर करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

मीन राशि(Pisces)

27 जुलाई यानी शनिवार के दिन मीन राशि वालों को तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर बाहर जा सकते हैं। अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करें उनकी राय आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। अपने संतान के मन में चल रही उलझनों को जानने का प्रयास करें अन्यथा वो गलत राह में जा सकते हैं।

Tags

Next Story