AAP Candidates: AAP Candidates : हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन का क्या होगा, उम्मीदवार तो हो गए घोषित

AAP Candidates : हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन का क्या होगा, उम्मीदवार तो हो गए घोषित

Aam Aadmi Party candidates Haryana Assembly Election

Haryana Assembly Election AAP Candidates : हरियाणा। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच अभी गठबंधन की चर्चा चल हो रही थी कि, आप ने उम्मीदवारों की सोची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी ने अपने हरियाणा के 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची जारी करके सभी चौंका दिया है। यह सूची कांग्रेस के साथ संभावित सीट बंटवारे पर बातचीत के बीच आई है।

आप पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को कलायत निर्वाचन क्षेत्र से और इंदु शर्मा को भिवानी से मैदान में उतारा है। विकास नेहरा को महम सीट से और बिजेंद्र हुड्डा को रोहतक से मैदान में उतारा गया है। इससे पहले दिन में आप के हरियाणा प्रमुख सुशील गुप्ता ने कहा था कि अगर कांग्रेस के साथ (9 सितंबर तक) समझौता नहीं होता है तो पार्टी सभी 90 सीटों के उम्मीदवारों के नाम जारी कर देगी।

इस समय आप ने 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप पार्टी कांग्रेस से गठबंधन करेगी या नहीं अभी इस बात को लेकर संशय है। कई जानकार इसे गठबंधन की वार्ता पर ब्रेक बता रहे हैं लेकिन आप पार्टी ने अब तक गठबंधन को लेकर कोई जानकारी या स्पष्टीकरण नहीं दिया है। माना जा रहा है कि, आप पार्टी 20 उम्मीदवारों की सूची जारी कर कांग्रेस पर दबाव बनाने का प्रयास भी कर रही है।

कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए शुक्रवार (6 सितंबर) को 31 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। इसने ओलंपियन विनेश फोगट को जींद जिले के जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

देखिए उम्मीदवारों की सूची :

Tags

Next Story