Delhi Election: ओवरकॉन्फिडेंट कांग्रेस और अहंकारी बीजेपी से त्रस्त AAP अपनाएगी 'एकला चलो की नीति', दिल्ली में 'NO गठबंधन'

ओवरकॉन्फिडेंट कांग्रेस और अहंकारी बीजेपी से त्रस्त AAP अपनाएगी एकला चलो की नीति, दिल्ली में NO गठबंधन

नई दिल्ली। हरियाणा और जम्मू - कश्मीर के विधानसभा चुनाव परिणाम का असर अब INDIA अलायंस पर भी देखने को मिल रहा है। आप के कई वरिष्ठ नेताओं ने पहले मीडिया में बयान दिया कि, हरियाणा में कांग्रेस को अति आत्मविश्वास ले डूबा अब जानकारी सामने आ रही है कि, दिल्ली विधासभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। आप प्रवक्ता ने कहा कि, 'ओवरकॉन्फिडेंट कांग्रेस और अहंकारी बीजेपी से अलग AAP अकेले चुनाव में उतरेगी।'

आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ से पूछा गया कि, क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन के रास्ते खुले हैं। इसका जवाब देते हुए प्रियंका कक्कड़ ने दो टूक कहा कि, "हम दिल्ली (विधानसभा) चुनाव अकेले लड़ेंगे। एक तरफ अति आत्मविश्वासी से भरी कांग्रेस है और दूसरी तरफ अहंकारी भाजपा है। हम दिल्ली की जनता से पिछले 10 सालों में किए गए काम के आधार पर वोट मांगेगे।"

बता दें कि, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में बीते दिनों मतदान के परिणाम आए थे। एग्जिट पोल समेत तमाम सर्वे में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई गई थी लेकिन मतों से गिनती के दौरान खेल अचानक से भाजपा के पक्ष में हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने 90 में से 48 सीट जीती। कांग्रेस इस चुनाव में मात्र 37 सीट जीत पाई। इधर जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। यहां भी 90 सेटों पर मतदान हुआ था। कांग्रेस मात्र 7 सीट जीत पाई जबकि भाजपा 29 सीट जीतने में कामयाब रही।

इस तरह चुनाव परिणाम का असर INDIA गठबंधन पर पड़ने लगा है। आम आदमी पार्टी जम्मू - कश्मीर की डोडा सीट जीतने में सफल रही। अब दिल्ली, झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर सभी की नजर है। दिल्ली में 'आप' के अकेले चुनावी मैदान में उतरने के बाद राजनीतिक समीकरण कैसे होंगे इस पर सभी की नजरें बनी हुई है।

Tags

Next Story