Actress Deepika Padukone: बेटी के लिए कोई नैनी नहीं रखेंगी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, खुद करेगी परवरिश

Actress Deepika Padukone : बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में एक नन्ही सी गुड़िया के माता-पिता बने हैं। जहां पर 8 सितंबर को मुंबई में एक्ट्रेस दीपिका ने बेटी को जन्म दिया। इस खुशी पर बॉलीवुड सेलेब्स समित उनके फैंस ने ढेरों बधाइयां सोशल मीडिया पर दी। इस दौरान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक अपडेट सामने आ रही है।
एक्ट्रेस दीपिका रखेगी खुद बेटी का ख्याल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी बेटी का ख्याल खुद ही रखने का प्लान कर रही है इसके लिए बताया जा रहा है कि वे किसी प्रकार से नैनी को अपॉइंट नहीं करेंगी। बता दे कि ऐसा ही एक कदम एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के लिए ले चुकी है। उन्होंने अभी तक नैनी का सपोर्ट नहीं लिया है। इतना ही नहीं दीपिका और रणवीर अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए नो-फोटो पॉलिसी भी अपनाएंगे। वे अपनी बेटी को मीडिया की नजरों से दूर रखेंगे और सही समय आने पर ही उसे दुनिया के सामने लाएंगे।
शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने कपल
आपको पता तो चलें कि ,एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जनवरी में अपने प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की थी। इसके बाद में हाल ही में 8 सितंबर को मुंबई के एच.एन.रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया बताया जा रहा है कि उनकी 28 सितंबर थी।
बता दें दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में शादी रचाई थी इसके बाद कपल के घर 6 साल बाद नन्ही परी का जन्म हुआ है।