Divyanka Tripathi: पति संग घूमने गई एक्ट्रेस संग विदेश में हुई लूटपाट, भारत लौटने के लिए मदद की गुहार

Divyanka Tripathi: पति संग घूमने गई एक्ट्रेस संग विदेश में हुई लूटपाट, भारत लौटने के लिए मदद की गुहार
Divyanka Tripathi: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ इटली में लूटपाट। कैश, क्रेडिट कार्ड से लेकर पासपोर्ट तक सब गायब ।

Divyanka Tripathi:टीवी की पसंदीदा बहू दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दाहिया के साथ अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के लिए यूरोप ट्रिप पर हैं और लगातार सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां साझा कर रही हैं। लेकिन, इटली में उनके साथ लूटपाट हो गई है। चोरों ने उनकी कार का शीशा तोड़कर कपड़े, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड सहित लाखों का सामान चुरा लिया।

गाड़ी से सारा सामान गायब

विवेक ने बताया कि जब वे फ्लोरेंस पहुंचे, तो उन्होंने ठहरने के लिए प्रॉपर्टी देखने का सोचा और अपना सारा सामान गाड़ी में छोड़ दिया। जब वे वापस आए, तो देखा कि किसी ने गाड़ी का शीशा तोड़कर सारा सामान चुरा लिया है। फ्लोरेंस के पास एक छोटे शहर में रह रहे हैं, और होटल वाले उनकी मदद कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भारत वापस आने के लिए एम्बेसी से अस्थायी पासपोर्ट की जरूरत है। उनके पास अब कैश भी नहीं बचा है।



एंबेसी से मदद की लगाई गुहार

विवेक दहिया घटना के बाद उन्होंने लोकल पुलिस से संपर्क किया, लेकिन पुलिस ने यह कहकर केस बंद कर दिया कि उस इलाके में CCTV कैमरे नहीं हैं, इसलिए वे मदद नहीं कर सकते। पुलिस स्टेशन शाम 6 बजे बंद हो जाता है और उसके बाद कोई मदद नहीं मिलती। उन्होंने एंबेसी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह भी बंद थी। वे फ्लोरेंस के पास एक छोटे शहर में हैं, जहां होटल स्टाफ मददगार है, लेकिन वे बिना पैसे के फंसे हुए हैं और जल्दी से एंबेसी की मदद चाहते हैं। उन्हें टेम्परेरी पासपोर्ट और भारत लौटने के लिए एंबेसी की सहायता चाहिए, क्योंकि उनके पास कुछ भी नहीं बचा है।

दिव्यांका त्रिपाठी के फेमस शोज

बता दे की दिव्यांका त्रिपाठी भारतीय टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 2006 में "बनूं मैं तेरी दुल्हन" से प्रसिद्धि पाई। इसके बाद 2013 में शुरू हुए "ये हैं मोहब्बतें" भी उनके हिट शोज में से एक है, जो 6 साल चला और 18 दिसंबर 2019 को समाप्त हुआ। दिव्यांका ने वेब सीरीज में भी काम किया है और आज वे टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं।




Tags

Next Story