Actress Keerthi Suresh: फिल्म बेबी जॉन की रिलीज से पहले एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी, देखें तस्वीरें

Actress Keerthi Suresh wedding: साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश से जुड़ी अपडेट सामने आई हैं जहां पर उन्होंने आज गुरुवार को अपने लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड एंथनी थाटिल संग शादी रचा ली है। पारंपरिक साउथ इंडियन रिवाज से हुई शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
कैसा रहा कीर्ति - एंथनी का आउटफिट
हाल ही में शादी रचाए कपल कीर्ति सुरेश और एंथनी का आउटफिट शादी में बेहद शानदार रहा है।कीर्ति यहां लाल रेशमी साड़ी पहन दुल्हनिया बनीं। जिसे सिल्वर बॉर्डर से सजाया गया, तो पूरी साड़ी पर बूटियां हैं। जिसे प्लीटेड पल्लू बनाकर उन्होंने ड्रेप किया और हाफ स्लीव्स का मैचिंग ब्लाउज पहना। वहीं, दूल्हे राजा क्रीम कलर के पांचा (धोती) और कुर्ते में दिखे। जिसके साथ उन्होंने ग्रीन और गोल्डन पटका गले में डाला। ऐसे में दूल्हा- दुल्हन दोनों का अंदाज शानदार लगा।
पति से ज्यादा है कीर्ति की संपत्ति
आपको बताते चलें कि, कीर्ति और सुरेश एक - दूसरे को लंबे समय 15 साल से डेट कर रहे हैं। जहां पर 2023 में कीर्ति 41 करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं, तो उनके दुबई बेस्ड बिजनेसमैन के पास 10-12 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अब दोनों अपने परिवार और करीबी लोगों की मौजदूगी में एक-दूजे के हो गए हैं।
वरुण धवन के साथ आएगी नजर
आपको बताते चलें कि, एक्ट्रेस कीर्ति अपना बॉलीवुड डेब्यू बेबी जॉन फिल्म के साथ कर रही हैं जिसमें वे एक्टर वरुण धवन के साथ नजर आएगी।