संसद में 93 प्रतिशत सांसद करोड़पति, जानिए सबसे अमीर सांसद कौन?

ADR Report

ADR Report : संसद में 93 प्रतिशत सांसद करोड़पति

ADR Report : चुनाव दर चुनाव संसद में करोड़पति सांसदों की संख्या बढ़ रही है।

ADR Report : दिल्ली। संसद पहुंचे 93 प्रतिशत सांसद करोड़पति हैं। यानी ये सांसद करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इन्हें अगर धनकुबेर कहा जाए तो भी कुछ गलत नहीं होगा। एडीआर रिपोर्ट में सांसदों के नामांकन पत्र का एनालिसिस करके यह रिपोर्ट बनाई है। इसमें देश के सबसे अमीर सांसदों की लिस्ट भी है। आंकड़ों एनालिसिस से यह तथ्य भी सामने आया है कि, चुनाव दर चुनाव संसद में करोड़पति सांसदों की संख्या बढ़ी है। आइये जानते हैं किस पार्टी के कितने सांसद करोड़पति हैं और कौन है देश का सबसे अमीर सांसद।

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 18 वीं लोक सभा में 543 में से 504 यानी 93 प्रतिशत सांसद करोड़पति हैं। 2019 में 539 में से 475 (88 प्रतिशत) सांसद करोड़पति थे। वहीं 2014 में 542 में से 443 (82 प्रतिशत) सांसद करोड़पति थे। वहीं 2009 के आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि 543 में से 315 (58 प्रतिशत) सांसद करोड़पति थे।

किस पार्टी में कितने उम्‍मीदवार करोड़पति :

BJP के 240 में से 227 (95 प्रतिशत)

INC के 99 में से 92 (93 प्रतिशत)

DMK के 22 में से 21 (95 प्रतिशत)

AITC के 29 में से 27 (93 प्रतिशत)

SP के 37 में से 34 (92 प्रतिशत)

AAP के 3 में से 3 (100 प्रतिशत)

JD (U) के 12 में से 12 (100 प्रतिशत)

TDP के 16 (100 प्रतिशत)

सबसे अमीर सांसद :

  • सबसे अमीर सांसद गुंटूर लोकसभा सीट से टीडीपी के डॉ. चंद्रशेखर पेम्मसानी हैं इनकी कुल सम्पत्ति 57,05,47,27,538 है।
  • दूसरे नंबर पर चेवेल्ला लोकसभा सीट से भाजपा के कोंडा विश्वेश्वरा रेड्डी हैं। इनकी कुल संपत्ति 45,68,22,094 है।
  • तीसरे नंबर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से नवीन जिंदल हैं। इनकी कुल संपत्ति 12,41,48,68,000 है।

संपत्ति के आधार पर जीत की संभावना :

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, लोक सभा 2024 में करोड़पति उम्मीदवारों के जीतने की संभावना 19.6 प्रतिशत रही। जबकि 1 करोड़ रुपए से कम संपत्ति वाले उम्मीदवारों के जीतने की संभावना मात्र 0.7 प्रतिशत रही। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि, 18 वीं लोकसभा में सांसदों की औसतन संपत्ति 46.34 करोड़ रुपए है।

सांसदों की शैक्षिक योग्यता :

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, 105 यानी 19 प्रतिशत सांसद 5वीं और 12वीं पास हैं, जबकि 420 (77 प्रतिशत) सांसद स्नातक योग्यता रखते हैं। 17 सांसद ऐसे हैं जिन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा धारक घोषित की है।

महिलाओं की स्थिति :

इस बार संसद में महिलाओं का प्रतिनिधित्व घटा है। एडीआर रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव में 74 (14 प्रतिशत) महिला ही सफल होकर संसद पहुंच पाई। 2019 में 539 में से 77 (14 प्रतिशत) महिला सांसद थी। 2014 में 542 में से 62 (11 प्रतिशत) महिला सांसद थी। लोक सभा चुनाव 2009 में 543 में से 59 (11 प्रतिशत) महिला सांसद थी।

Tags

Next Story