Hathras Stampede : हाथरस भगदड़ हादसे के बाद अब सूरजपाल ने बहाए आंसू, कहा - 2 जुलाई को...

Hathras Stampede : हाथरस भगदड़ हादसे के बाद अब सूरजपाल ने बहाए आंसू, कहा - 2 जुलाई को...

Hathras Stampede : हाथरस भगदड़ हादसे के बाद अब सूरजपाल ने बहाए आंसू

Hathras Stampede : कई दिनों से पुलिस बाबा को ढूंढने का प्रयास कर रही है लेकिन अब तक अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाई है।

Hathras Stampede : उत्तर प्रदेश। हाथरस भगदड़ हादसे के बाद कई दिनों से लापता बाबा सूरजपाल, उर्फ नारायण हरि साकार का एक वीडियो मेसेज सामने आया है। इस वीडियो में नारायण हरि साकार भक्तों के लिए आंसू बहाता नजर आ रहा है। वीडियो मैनपुरी बनाया गया है। बाबा ने भक्तों की मौत पर दुःख जताया है। कई दिनों से पुलिस बाबा को ढूंढने का प्रयास कर रही है लेकिन अब तक अपने प्रयास में सफल नहीं हो पाई है।

वीडियो बयान में, सूरजपाल जिसे 'भोले बाबा' के नाम से भी जाना जाता है, कहते हैं कि, 2 जुलाई की घटना के बाद मैं बहुत दुखी हूं। भगवान हमें इस दर्द को सहन करने की शक्ति दे। कृपया भगवान पर विश्वास बनाए रखें। सरकार और प्रशासन पर भी भरोसा रखें। मुझे पूरा भरोसा है कि जिसने भी अराजकता फैलाई है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमने अपने वकील एपी सिंह के ज़रिए मैंने कमेटी के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे पीड़ित परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और उनकी हरसंभव मदद करें।

बता दें कि, हाथरस भगदड़ मामले में मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने देव प्रकाश मधुकर को मुख्य आरोपी मानते हुए उसके सिर पर इनाम घोषित किया था। इस मामले में भोले बाबा उर्फ नारायण हरि साकार के 6 करीबियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। देव प्रकाश मधुकर को पुलिस शनिवार को कोर्ट के समक्ष पेश करेगी।

शुक्रवार देर रात आरोपी देव प्रकाश मधुकर ने सरेंडर किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस दिल्ली के नजफगढ़ उत्तम नगर के अस्पताल पहुंची थी। यहीं देव प्रकाश मधुकर ने सरेंडर किया। इस तरह इस मामले में अब तक पुलिस सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने हाथरस में सत्संग के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था वहीं मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर फरार था। पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

देव प्रकाश मधुकर, नारायण हरि साकार उर्फ भोले बाबा उर्फ सूरज पाल का करीबी है। सूत्रों के अनुसार हादसे के बाद नारायण हरि साकार ने हाथरस में हुई भगदड़ के बाद देव प्रकाश के बहुत देर तक फोन पर बात की थी। हादसे के बाद से ही वो फरार था।

Tags

Next Story