PCS Sushila Agarwal: राशन माफिया से नजदीकी के चलते आगरा ADM पर गिरी गाज, PCS सुशीला को हटाया

राशन माफिया से नजदीकी के चलते आगरा ADM पर गिरी गाज, PCS सुशीला को हटाया

PCS Sushila Agarwal : स्वदेश डेस्क। उत्तर प्रदेश शासन ने ADM नागरिक आपूर्ति आगरा, PCS सुशीला पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए उन्हें पद से हटा दिया है। उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करते हुए राजस्व परिषद से संबंध कर दिया गया है। PCS सुशीला पर जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी से सीएम कार्यालय ने रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट में PCS सुशीला अग्रवाल के राशन माफिया के प्रति नरमी की बात उजागर हुई। इसके बाद एक्शन लेते हुए सुशीला अग्रवाल को हटा दिया गया है। बता दें कि, PCS सुशीला अग्रवाल को साल 2022, में एडीएम नागरिक एवं आपूर्ति बनाया गया था। उनके पति हाथरस में एडीएम वित्त और राजस्व पद पर तैनात हैं।

जानकारी के अनुसार एडीएम के अर्दली गौरव शर्मा, राशन माफिया के संपर्क में थे। राशन विक्रेताओं को है महीने कार्यालय बुलाया जाता था। बता दें कि, आगरा में राशन माफिया मनीष अग्रवाल और सुमित अग्रवाल ने सिंडीकेट बना रखा था। इस सिंडीकेट द्वारा हर महीने अवैध रूप से 60 क्विंटल राशन पंजाब और हरियाणा में बेचा जाता था। सुमित अग्रवाल पर राशन घोटाले के लिए मामला भी दर्ज है।

जब इस पूरे मामले पर एडीएम से रिपोर्ट मांगी गई तो उन्होंने सभी को क्लीन चिट दे दी। इसके बाद डीएम ने आर्डली गौरव शर्मा को निलंबित किया। सीएम कार्यालय द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने पर एडीएम के कारनामों का भी खुलासा किया। इसके बाद अब एडीएम को हटाने की करवाई कर दी गई है।

Tags

Next Story