Agra Viral Video: आगरा में स्कूटी सवार लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपी यूसुफ और फिरोज गिरफ्तार

आगरा में स्कूटी सवार लड़की से छेड़छाड़, पुलिस ने लिया एक्शन, आरोपी यूसुफ और फिरोज गिरफ्तार

Agra Viral Video

Agra Viral Video : उत्तरप्रदेश। गोमतीनगर का मामला अभी शांत ही हुआ था कि, आगरा से एक नया मामला सामने आ गया। आगरा में स्कूटी सवार एक लड़की से देर रात 5 लड़कों ने छेड़छाड़ की। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने पर तुरंत एक्शन लिया। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। एक का नाम यूसुफ और दूसरे का नाम फिरोज है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार बीच सड़क पर स्कूटी सवार लड़की से छेड़छाड़ हुई। बदमाशों ने उसकी स्कूटी को पैर मारा। यही नहीं इन बदमाशों ने लड़की पर अश्लील कमेंट्स भी किए। पुलिस ने बताया कि, वीडियो साक्ष्य के आधार पर 2 आरोपी यूसुफ और फिरोज गिरफ्तार हैं। 3 आरोपियों की तलाश जारी है।

किडनैप करने की कोशिश :

यह मामला रविवार रात का है। बाइक पर सवार बदमाश पैर अड़ाकर लड़की को स्कूटी से गिराने की कोशिश कर रहे थे। रास्‍ते से जा रहे ट्रैफिक पुलिस की नजर इन बदमाशों पर पड़ी तो ट्रैफिक पुलिस ने एक किलोमीटर तक इनका पीछा किया। दो आरोपी पुलिस की पकड़ाई में आ गए जबकि तीन भाग निकले। आगरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Tags

Next Story