Amarwara By-Election Result : चौथे राउंड में भाजपा के कमलेश पिछड़े, धीरेन शाह ने बनाई बढ़त

Amarwara By-Election Result : चौथे राउंड में भाजपा के कमलेश पिछड़े, धीरेन शाह ने बनाई बढ़त

Amarwara By-Election Result

Amarwara By-Election Result : कमलेश शाह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

Amarwara By-Election Result : मध्यप्रदेश। अमरवाड़ा में हुए विधानसभा उप - चुनाव के लिए मतगणना की जा रही है। सुबह 8 बजे से भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने बढ़त बनाई हुई थी लेकिन चौथे राउंड के बाद कमेलश प्रताप शाह को पछाड़ते हुए कांग्रेस के धीरेन शाह इनवाती ने बढ़त बना ली है। 20 राउंड में मतगणना होगी। अब तक पांच राउंड की मतगणना हुई है। कमलेश शाह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने के बाद यह सीट खाली हुई थी।

खबर लिखे जाने तक कमलेश प्रताप शाह को 20507 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस के धीरेन शाह इनवाती को 24555 वोट मिले हैं। चार राउंड तक कमलेश प्रताप शाह आगे चल रहे थे। पांचवें राउंड से धीरेन शाह इनवाती आगे चल रहे हैं। गोंडवाना पार्टी के देवन रावेन भलावी तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें 10834 वोट मिले हैं।

बता दें कि, अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कमलेश प्रताप शाह ने कांग्रेस की सीट से जीत दर्ज करने के बावजूद लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता ले ली थी। विधायक की कुर्सी से इस्तीफा देने के बाद यहाँ उप चुनाव घोषित हुए जिसमें भाजपा ने कमलेश प्रताप शाह को उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस ने कमलेश शाह के सामने धीरेन शाह इनवाती को उम्मीदवार बनाया था।

सात राज्यों की 13 सीट पर मतगणना :

सात राज्यों की 13 सीट पर मतगणना जारी है। 13 विधानसभा सीटों में से अब तक कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है, टीएमसी 4 सीटों पर आगे चल रही है, भाजपा, डीएमके, आप और जेडीयू एक-एक सीट पर आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश की देहरा, नालागढ़ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर सीटों और मध्यप्रदेश की अवारवाड़ा सीट पर भी कांग्रेस आगे चल रही है। पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला सीटों पर टीएमसी आगे चल रही है। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आप आगे चल रही है। बिहार की रूपौली सीट पर जेडीयू आगे चल रही है। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट पर भाजपा आगे चल रही है। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर डीएमके आगे चल रही है।

Tags

Next Story