Nobel Prize 2024: अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला नोबेल पुरस्कार, क्या थी इनकी खोज

अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला नोबेल पुरस्कार, क्या थी इनकी खोज
चिकित्सा के क्षेत्र में अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा के माइक्रो आरएनए की खोज के लिए इस अग्रणी नोबेल पुरस्कार के लिए नवाजा है।

Nobel Prize 2024: नोबल पुरस्कार की घोषणा आज सोमवार को हो गई है। जहां पर चिकित्सा के क्षेत्र में अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा के माइक्रो आरएनए की खोज के लिए इस अग्रणी पुरस्कार के लिए नवाजा है। इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए नोबेल असेंबली ने अमेरिकी वैज्ञानिकों के लिए बात कहीं है। कहा कि, इन वैज्ञानिकों की खोज “जीवों के विकास और कार्यप्रणाली के लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है”।

वर्तमान में क्या करते हैं पुरस्कार विजेता

बताते चलें कि, अमेरिकी वैज्ञानिक विक्टर एंब्रोस वर्तमान में यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स मेडिकल स्कूल में प्रकृति विज्ञान के प्रोफेसर हैं जिन्हें यह पुरस्कार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में रिसर्च के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा वैज्ञानिक गैरी रुवकुन को मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल में माइक्रो आरएनए पर किए गए रिसर्च पर पुरस्कार दिया गया है।

चिकित्सा क्षेत्र में 227 विजेताओं को मिला पुरस्कार

बता दें कि,चिकित्सा क्षेत्र में अब तक कुल 227 विजेताओं को नोबेल पुरस्कार दिया गया है जिनमें से 13 महिलाओं का नाम शामिल है। इससे पहले फिजियोलॉजी’ या चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हंगरियाई-अमेरिकी नागरिक कैटालिन कारिको और अमेरिकी नागरिक ड्रू वीसमैन को उन खोजों के लिए दिया गया था। जिन्होंने कोविड-19 के खिलाफ एमआरएनए टीके विकसित करने में मदद की। बताते चलें कि, नोबेल पुरस्कार विजेताओं को दी जाने धनराशि एक करोड़ 10 लाख स्वीडिश क्रोना (करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर) होती है।

किस क्षेत्र में होने वाली हैं घोषणा

बता दें कि,चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा होने के अलावा रसायन विज्ञान,साहित्य के क्षेत्र में, शांति के लिए और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार दिए जाते है। इन क्षेत्रों में भी आने वाले दिनों पुरस्कार की घोषणा होगी। मंगलवार को भौतिकी,बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी साथ ही शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के लिए यह घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी।

Tags

Next Story