Sultanpur Loot: सुल्तानपुर में फिर एक डकैती, चाकू अड़ाकर बदमाशों ने लूटे 50 लाख के जेवर

सुल्तानपुर में फिर एक डकैती, चाकू अड़ाकर बदमाशों ने लूटे 50 लाख के जेवर

Sultanpur Loot

Sultanpur Loot : उत्तरप्रदेश। सुल्तानपुर में डकैती की एक और वारदात सामने आई है। तीन बदमाशों ने एक घर में घुस कर 50 लाख रुपए के जेवर और नगदी लूट लिए हैं। यह मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव का है। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने सास - बहू के गले पर चाकू अड़ाया और जेवर लूट कर ले गए। बदमाशों को ढूंढने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार बल्दीराय थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव में रहने वाले अंसार हुसैन के घर पर तीन बदमाश हाथ में चाकू लेकर घुस आए। घर में सास - बहु मौजूद थीं। उनके गले पर चाकू अड़ाया। इसके बाद उनसे मारपीट भी की। बदमाशों ने पूरा घर खंगाला जिसके बाद लाखों के जेवर और नगदी लेकर बदमाश फरार हो गए।

घर के मालिक अंसार हुसैन किसी काम से मुंबई गए हुए हैं। घर पर सिर्फ महिलाएं थीं। बदमाश घर के अंदर जबरदस्ती दाखिल हो गए। इसके बाद घर में मौजूद महिला महनाज फातमा को पीटा। जब फातमा बेहोश हो गई तो अलमारी में रखे जेवर और नगद लेकर फरार हो गए।

महनाज फातमा के पति जब घर लौटे तो उस पूरी वारदात के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को बताया गया है कि, तीनों बदमाशों ने मुंह पर मास्क बांध रखा था। बदमाश कहां से आए थे इसकी कोई जानकारी नहीं है।

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घर वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस आसपास का क्षेत्र और सीसीटीवी कैमरा के जरिये बदमाशों को ढूंढने की कोशिश कर कर रही है।

Tags

Next Story