A R Rahman Record Song: कमला हैरिस के लिए एआर रहमान ने रिकॉर्ड किया गाना, इस दिन यूट्यूब पर होगा रिलीज

कमला हैरिस के लिए एआर रहमान ने रिकॉर्ड किया गाना, इस दिन यूट्यूब पर होगा रिलीज
भारतीय म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने हाल ही में अमेरिका की कमला हैरिस के लिए एक वीडियो परफॉर्मेंस रिकॉर्ड किया है।

A R Rahman Record Song: भारतीय म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान ने हाल ही में अमेरिका की कमला हैरिस के लिए 30 मिनट का एक वीडियो परफॉर्मेंस रिकॉर्ड किया है जिसके तहत अमेरिका के राष्ट्रपति के दावेदार के रूप में कमला हैरिस को लेकर उनका समर्थन दर्शाता है। बता दें कि, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले है इसके लिए दावेदार नई तैयारियां कर रहे हैं।

इस दिन यूट्यूब पर रिलीज होगा ये वीडियो सॉन्ग

आपको बताते चलें कि, भारतीय म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान द्वारा यह वीडियो परफॉर्मेंस सॉन्ग रिकॉर्ड दरअसल एशियन अमेरिकन एंड पेसिफिक आईलैंडर्स (AAPI) विक्टरी फंड संस्था ने करवाया है। जो करीबन 30 मिनट का है और इसमें कमला हैरिस को समर्थन दिया गया है। बताया जा रहा है कि, इस वीडियो को 13 अक्टूबर को रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार 14 अक्टूबर सुबह 5 बजे) AAPI के यूट्यूब चैनल पर लाइव किया जाएगा।

5 नवंबर को होने वाले हैं अमेरिका में चुनाव

आपको बताते चलें कि, अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव में भारतीय मूल की कमला डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं। वे अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति बनने की दावेदारी पेश करने की तैयारी इस चुनाव में कर रही हैं। बता दें कि, भारतीय कंपोजर एआर रहमान पहले इंटरनेशनल आर्टिस्ट है जिन्होंने कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया है।

Tags

Next Story