Copa America 2024 का चैम्पियन बना अर्जेंटीना, Lionel Messi की इस तस्वीर ने जीता दिल

Copa America 2024 का चैम्पियन बना अर्जेंटीना, Lionel Messi की इस तस्वीर ने जीता दिल

Copa America 2024 

Copa America 2024 : लगातार 90 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद टीम को एक्स्ट्रा टाइम मिला।

Copa America 2024 : कोलंबिया को हराकर अर्जेंटीना Copa America 2024 का चैम्पियन बन गया है। इस मुकाबले को अर्जेंटीना ने 0-1 से जीत लिया। इसके बाद जीत का जश्न शुरू हो गया। इस मुकाबले में कई रोमांचित कर देने वाले पल आये लेकिन लियोनी मेसी (Lionel Messi) की एक तस्वीर ने सभी का दिल जीत लिया। मैच में एक समय ऐसा आया जब मेसी को मैदान से बाहर जाना पड़ा तो उनके करोड़ों फैंस निराश हो गए लेकिन बजावजूद इसके अर्जेंटीना (Argentina) ने मैच जीत लिया।

दरअसल, खेलते हुए लियोनी मेसी को चोट लग गई। इस चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इतने अहम मुकाबले में अपनी टीम का साथ न देने के चलते लियोनी मेसी रोने लगे। रोते हुए उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चोट लगने के कुछ देर बाद मेसी वापस मैदान में आये और अपना फर्स्ट हाफ पूरा किया। उन्होंने दूसरे हाफ में भी होनी टीम का साथ दिया। जब दर्द असहनीय हो गया तो उन्हें दोबारा मैदान से बाहर ले जाया गया। इस बार मैदान में मौजूद उनके जूनून को देखकर खड़े हो गए और चारों और मेसी - मेसी सुनाई देने लगा। जानकारी के अनुसार लियोनी मेसी के राइट ऐंकल (Lionel Messi Injured) में चोट आई थी। चोट के कारण उनका ऐंकल सूजा हुआ था।


लगातार 90 मिनट तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद टीम को एक्स्ट्रा टाइम मिला। इस दौरान अर्जेंटीना ने आक्रामक तरीके से खेला। अर्जेंटीना के लाटुरो मार्टिनेज ने गोल किया। जिसके बाद अर्जेंटीना को 1- 0 की बढ़त हासिल हुई। लाटुरो मार्टिनेज इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। इस साल वे अब तक पांच गोल कर चुके हैं। अर्जेंटीना ने 16 वीं बार इस खिताब को अपने नाम किया है।

कितनी सीरियस है मेसी की चोट :

मैच खत्म होते ही मेसी अपने साथियों के साथ सेलिब्रेट करते नजर आए। हाथ में ट्रॉफी पकड़े उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल है। लियोनी मेसी की चोट कितनी सीरियस है और वे कब तक मैदान में वापसी करेंगे इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Tags

Next Story