Lebanon Pager Blast: लेबनॉन पेजर ब्लास्ट को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया इजराइल का मास्टरस्ट्रोक

लेबनॉन पेजर ब्लास्ट को सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया इजराइल का मास्टरस्ट्रोक

नई दिल्ली। इजराइल द्वारा पेजर को बम में बदलने और इस तरह की समस्याओं से निपटने के लिए भारत क्या कर रहा है ? यह सवाल जब भारत के सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी (Indian Army Chief General Upendra Dwivedi) से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "लेबनॉन पेजर ब्लास्ट इजराइल का मास्टरस्ट्रोक है।"

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, "जिस पेजर की आप बात कर रहे हैं, वह ताइवान की कंपनी है जिसे हंगरी की कंपनी को सप्लाई किया जा रहा है। हंगरी की कंपनी ने पेजर की सप्लाई हिजबुल्लाह को की। यह जो शेल कंपनी बनाई गई है, वह इजराइलियों का मास्टरस्ट्रोक है। इसके लिए सालों-साल की तैयारी की जरूरत होती है। इसका मतलब है कि, वे (इजराइल) इसके लिए तैयार थे।"

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आगे कहा, "युद्ध उस तरह से शुरू नहीं होता जिस तरह से आप लड़ना शुरू करते हैं। यह उसी दिन शुरू होता है जिस दिन आप योजना बनाना शुरू करते हैं और यही सबसे महत्वपूर्ण है। हमारे पक्ष में, आपूर्ति श्रृंखला में रुकावट, अवरोधन ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में हमें बहुत सावधान रहना होगा। हमें विभिन्न स्तरों पर निरीक्षण करना होगा, चाहे वह तकनीकी स्तर पर हो या मैन्युअल स्तर पर, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हमारे मामले में ऐसी चीजें न हों।"

बता दें कि, बीते दिनों लेबनॉन में पेजर और वॉकी टॉकी में ब्लास्ट हुए थे। इन हमलों में 40 लोगों की मौत हुई थी वहीं तीन हजार से अधिक लोग घायल हुए थे। इस हमले के पीछे मोसाद का हाथ बताया गया था। पेजर ब्लास्ट से हिजबुल्लाह के कई लड़ाके घायल हुए थे। जमीनी स्तर पर हिजबुल्लाह को काफी नुकसान हुआ था।

Tags

Next Story