Indore News: इंदौर में सेना के जवान और उनकी महिला मित्र पर हमला, हथियारबंद बदमाशों ने पहले लूटा फिर रेप भी किया

इंदौर में सेना के जवान और उनकी महिला मित्र पर हमला, हथियारबंद बदमाशों ने पहले लूटा फिर रेप भी किया

Pune Gangrape

Indore News : मध्यप्रदेश। इंदौर के महू इन्फैंट्री स्कूल के दो ट्रेनी अफसर और उनकी महिला मित्र के साथ लूट और रेप सामने आई है। कुछ बदमाशों ने इंदौर के जामगेट के सामने पहले सेना के जवान और उनकी महिला मित्र पर हमला किया। उनसे पैसे लूट लिए इसके बाद ट्रेनी अफसर की महिला मित्र के साथ गैंगरेप भी किया। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। एफआईआर में कहा गया है कि महू इन्फैंट्री स्कूल के एक युवा सेना अधिकारी और उसके दोस्त पर 7-8 अज्ञात हमलावरों ने हमला किया और उनकी महिला मित्रों में से एक के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया।

इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया, "पुलिस को कल (11 सितंबर) सूचना मिली कि देर रात 4 लोग आर्मी फायरिंग रेंज में आए थे। वहां 2 लोगों की पिटाई की घटना हुई। बाकी 2 लोगों से 10 लाख रुपए लाने को कहा गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि, उनकी महिला मित्र को एक कोने में ले जाया गया और फिर उसने उसकी चीखें सुनीं। शिकायतकर्ता को संदेह है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है।"

पुलिस की 10 टीम जांच में जुटी :

शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। पुलिस की 10 टीमों ने जांच की और पुलिस ने 6 नामजद आरोपियों की पहचान की। उनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 4 को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि, महिलाओं का बयान दर्ज होना बाकी है, बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये जंगलराज नहीं तो और क्या :

इस मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, "मध्यप्रदेश में सेना के जवान भी सुरक्षित नहीं है, उनके साथ लूट होती है और उनकी महिला मित्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म !! इसके बाद पुलिस इस पूरे केस को मैनेज करने की कोशिश करती है। गृह मंत्री को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। जब कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म पर आपकी आंखें नम होती है तो अपने देश और प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की इस दुष्कर्म की घटना पर आपकी छाती क्यों नहीं छीलती मुख्यमंत्री जी? अगर ये जंगलराज नहीं तो और क्या है?"

Tags

Next Story