Ashoknagar Rape Case: बदमाशों के हौसले बुलंद, तलवारे लहराते युवती के अपहरण की कोशिश, रेप कर वीडियो भी बनाया

Ashoknagar Rape Case : युवती को अपने साथ ले जाने के लिए चार युवक अपने हाथ में तलवार लेकर आए थे।

Ashoknagar Rape Case : मध्यप्रदेश। अशोकनगर में हुए रेप केस पर मध्यप्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। रेप के बाद युवकों की गुंडागर्दी के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। आरोपियों ने पहले युवती के साथ रेप किया फिर उसका वीडियो बनाया बाद में खुलेआम उसके अपहरण की भी कोशिश की। युवती को अपने साथ ले जाने के लिए चार युवक अपने हाथ में तलवार लेकर आए थे। तलवार लहराते लड़की को अपने साथ ली जाने की कोशिश करते हुए ये बदमाश बिलकुल बेखौफ थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि, कई घंटे थाने में बैठे रहने के बाद उनकी एफआईआर दर्ज की गई।

दरअसल, युवती की शादी तय हो गई थी। कुछ दिन पहले ही उसकी सगाई हुई। युवती का आरोप है कि, पिछले कुछ दिनों से ही ये युवक उसे तंग कर रहे थे। यौवती ने बताया कि, उसके साथ तीन बार जबरदस्ती की गई। पिछले दिनों वे आए और चाकू की नोक पर उससे रेप किया। इसके बाद युवती को बदनाम करने के लिए वीडियो भी बनाया। इतने से आरोपियों का मन नहीं भरा तो वे युवती को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे।

जब पीड़ित युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। जब युवती ने चीख - पुकार मचाई तो मोहल्ले के लोग इकठ्ठा हो गए। पड़ोसियों को भी आरोपियों ने तलवार से डराने का प्रयास किया। जब भीड़ ज्यादा हो गई तो आरोपी युवक लड़की को छोड़ कर भाग गए। पीड़ित युवती ने बताया कि, उसके पिता के साथ भी मारपीट की गई।

घंटों थाने में बैठाकर रखा :

जानकारी के अनुसार घटना के बाद जब पीड़ित परिवार शिकायत के लिए थाने पहुंचा तो उन्हें कई घंटे बैठाकर रखा गया। देर रात एफआईआर दर्ज की गई। उन्हें शिकायत दर्ज करवाने के लिए बहुत परेशान होना पड़ा।

जेल की सलाखों के पीछे आरोपी :

इस रेप केस का आरोपी दूसरे धर्म का है। इसलिए इस मुद्दे पर जमकर सियासत हो रही है। इस मामले में कालू उर्फ़ सलीम मुख्य आरोपी है। उसके अलावा उसके साथी जोधा समीर और शाहरुख़ नाम के युवक मारपीट के मामले में आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी की मुख्य आरोपी जेल भेज दिया गया है। उसके साथियों को जल्द खोज लिया जाएगा।

Tags

Next Story