Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में एक चरण में होंगे विधानसभा चुनाव, 20 नवंबर को डाले जायेंगे वोट

Maharashtra Assembly Election Date 2024

Maharashtra Assembly Election Date 2024

Maharashtra Assembly Election Date 2024 : दिल्ली। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव एक चरण में चरण में होगा। चुनाव आयोग ने मंगलवार 15 अक्टूबर को इसकी घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र में वोट 20 नवंबर को डाले जायेंगे, जबकि 23 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे।

महाराष्ट्र चुनाव का पूरा शेडयूल

  • राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि - 22.10.2024 (मंगलवार)
  • नामांकन करने की अंतिम तिथि - 29.10.2024 (मंगलवार)
  • नामांकन की जांच की तिथि - 30.10.2024 (बुधवार)
  • उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि - 4.11.2024 (सोमवार)
  • मतदान की तिथि - 20.11.2024 (बुधवार)
  • मतगणना की तिथि - 23.11.2024 (शनिवार)

महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल 9.63 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 4.97 करोड़ पुरुष मतदाता, 4.66 करोड़ महिला मतदाता, 1.85 करोड़ युवा मतदाता (20-29) और 20.93 लाख पहली बार के मतदाता, 6.36 लाख दिव्यांग मतदाता, 47,776 100+ उम्र के मतदाता , 12.43 लाख 85+ उम्र के मतदाता और 6,031 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 1 लाख 186 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है। यहां महायुति गठबंधन की सरकार है. एकनाथ शिंदे राज्य के सीएम हैं।

भाजपा के लिए महाराष्ट्र क्यों महत्वपूर्ण है?

हरियाणा में सत्ता में सफल वापसी के बाद भाजपा महाराष्ट्र में भी इसी तरह की जीत की उम्मीद कर रही है, जहां विपक्षी एमवीए चार महीने पहले 48 लोकसभा सीटों में से 30 जीतने के बाद से उत्साहित दिख रही है। सूत्रों ने कहा है कि भाजपा 105 सीटों पर शिवसेना 40 पर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 41 पर चुनाव लड़ेगी। इस प्रकार कुल 288 सीटों में से 102 पर अभी भी फैसला नहीं हुआ है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होगा, जिसका मतलब है कि उससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Tags

Next Story