प. बंगाल में केंद्रीय मंत्री की रैली पर हमला, भाजपा कार्यकर्ता घायल

X
By - स्वदेश डेस्क |18 March 2021 3:48 PM IST
Reading Time: कोलकाता। प. बंगाल में हो रहे विधानसभा के बीच यहां हिंसा का दौर जारी है। आज नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान की रैली पर हमला हुआ। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता बुरी तरह जख्मी हो गया। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने इस घटना पर दुःख जताया और हमले के लिए सत्तारूढ़ दल टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया।
केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा की आज सोनाचुरा नंदीग्राम में भाजपा की रैली पर टीएमसी के गुंडों द्वारा पत्थरबाज़ी करने की शर्मनाक कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। इस हमले में स्थानीय युवा मोर्चा के हमारे एक साथी पूर्णा चंद्र पात्रो के सर पर गम्भीर चोटें आयीं व अन्य कई और साथी घायल भी हैं।
Next Story