Ayodhya Rape Case: यूपी पुलिस का एक्शन, दुष्कर्म के आरोपी सलमान को कुछ ही घंटे में किया गिरफ्तार

यूपी पुलिस का एक्शन, दुष्कर्म के आरोपी सलमान को कुछ ही घंटे में किया गिरफ्तार

यूपी पुलिस का एक्शन, दुष्कर्म के आरोपी सलमान को कुछ ही घंटे में किया गिरफ्तार

Ayodhya Rape Case : अयोध्या, उत्‍तरप्रदेश। महराजगंज थाना क्षेत्र के कुम्भीय गांव में 4 साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सलमान के रूप में हुई है। सलमान पुलिस टीम पर फायर कर भाग रहा था। इसी दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अयोध्या में एक 4 साल की बच्ची से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया था। इसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। यह घटना अयोध्‍या के महराजगंज थाना क्षेत्र की है। बच्ची कई घंटों से घर से गायब थी। खोजबीन करने के बाद बच्ची आरोपी सलमान के घर में पाई गई थी। जानकारी के अनुसार बच्ची को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार महाराजगंज थाना क्षेत्र के कुम्भीय गांव में सोमवार शाम एक 4 वर्षीय बच्ची के दुष्‍कर्म किया गया था। इसके बाद बच्ची ने परिजनों को आरोपी की करतूत बताई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे थे। इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया था। किसी भी तरह की अराजकता को रोकने के लिए पुलिस को तैनात किया गया है।

थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि, 'बच्ची तीन घंटे से अपने घर से गायब थी, जिसे परिवार वालों ने काफी खोजबीन के बाद आरोपी युवक के घर में पाया। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे अब पकड़ लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।'

Tags

Next Story