UP News: बलिया BJP विधायक केतकी सिंह को 10 रुपए के नोट के साथ मिली धमकी, बेखौफ बदमाश बोले - रोक सको तो रोक लो

बलिया BJP विधायक केतकी सिंह को 10 रुपए के नोट के साथ मिली धमकी, बेखौफ बदमाश बोले - रोक सको तो रोक लो

Ballia BJP MLA Ketki Singh

उत्तरप्रदेश। सरकार और पुलिस के लाखों प्रयासों के बावजूद उत्तरप्रदेश में बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। इस बार तो भाजपा विधायक को ही लपेटे में ले लिया। कुछ अज्ञात बदमाशों ने बलिया में बीजेपी विधायक केतकी सिंह के घर के बाहर एक 10 रुपए के नोट के साथ धमकी भरा पर्चा चस्पा कर दिया। इस पर्चे में केतकी सिंह समेत तीन लोगों को जान से मारने की धमकी दी है।

बलिया बीजेपी विधायक केतकी सिंह के घर के बाहर की दीवार पर चस्पा किए गए लेटर में लिखा है कि, जैसे बासडीह में हत्या हुई ऐलान करके उसी तरह इस ऐलान के बाद जिले में तीन हत्या होगी। केतकी सिंह विधायक, भानु दुबे गाड़वार, शुभम चौबे। गैंग के लोग जिले में एक्टिव हो चुके हैं। जिला प्रशासन रोक सकती है तो रोक ले। दो हत्या जल्द होगी। तीन हत्या 2024 तक खत्म।

इस धमकी भरे पर्चे के सामने आने के बाद जिला में पुलिस प्रशासन चौकन्ने हो गए हैं। अब तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि, किसने यह धमकी दी है। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच की जा रही है। विधायक केतकी सिंह द्वारा पुलिस से सम्पर्क किया गया है।

इस मामले में केतकी सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि, धमकी भरे पर्चे को घर के बाहर चस्पा करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। इसके बाद पुलिस से भी सम्पर्क किया गया। मुझे नहीं लगता कि, योगी राज में कोई इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है। किसी ने बचपने में यह किया होगा। जो कोई भी इसके पीछे है पुलिस उसकी जांच कर रही है।

बता दें कि, सुखपुरा थाना क्षेत्र के बेरूआरबारी ब्लाक परिसर में तीन जगह, असेगा गांव के बाहर गेट पर और बेरूआरबारी गांव में चार जगह एक ही हैण्ड राइटिंग में लाल रंग के कलम से लिखा पर्चा दस रुपये की नोट के साथ दीवारों पर चिपकाया गया था। सबसे बड़ी चुनौती पुलिस के लिए यह हैं कि बेरूआरबारी ब्लाक के सामने ही बेरूआरबारी पुलिस चौकी हैं। बुधवार की सुबह पर्चा वायरल होने के बाद पुलिस तत्काल सभी जगहों से पर्चा उखाड़ लायी हैं।

एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है। क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज के साथ सर्विंलांस की भी मदद से जांच की जा रही है।

Tags

Next Story